लखनऊ के मंदिर में दर्शन करने सारा अली के साथ पहुंंचे विक्‍की कौशल, भोले शंकर की अराधना में लीन नजर आए दोनों

लखनऊ के मंदिर में दर्शन करने सारा अली के साथ पहुंंचे विक्‍की कौशल, भोले शंकर की अराधना में लीन नजर आए दोनों

saravikki

विक्‍की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म जरा बच के, जरा हट के का प्रमोशन करने में व्‍यस्‍त हैं। एक दिन पहले विक्‍की और सारा अली खान अहमादाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मस्‍ती करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

वहीं मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आखिरी बड़े मंगल का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था, उसी दिन विक्‍की कौशल और सारा अली खान यहां मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

फिल्‍म के प्रमोशन के पहले मंदिर दर्शन करने पहुंचे सारा और विक्‍की

लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर में जाकर सारा और विक्‍की ने भगवान शंकर को प्रसाद चढ़ाया और विधिवत पूजा अर्चना की। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस अवसर की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

सारा अली खान ने लिखा जय भोले नाथ

सारा अली खान सफेद सलवार कमीज में नजर आ रही है और दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। वह‍ीं उनसे कुछ दूर पर बैठे विक्की ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और काली पैंट पहनी और 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म की रिलीज से पहले प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। सारा अली ने ये फोटो शेयर कर लिखा जय भोलेनाथ।

लखनऊ पहुंचने से पहले विक्‍की ने लिखी थी ये मजेदार पोस्‍ट

वहीं मंगलवार की सुबह विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लखनऊ आने से पहले एक वीडियो शेयर किया था। जिसके कैप्‍शन में एक्‍टर ने लिखा था नींद हुई नहीं है पूरी, आपसे मिलना है जरूरी...नवाबो के शहर हैं हम आ रहे, इस फ्राइडे फिल्म जो हम ला रहे हैं। कुछ रास्ते में सोते हैं। साथ ही विक्‍की ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें सारा सोती हुई नजर आ रही थीं।

देर रात स्‍टेडियम में आईपीएल देखते नजर आए थे विक्‍की और सारा

बता दें ये पोस्‍ट विक्की और सारा दोनों ने एक साथ आईपीएल फाइनल में शिरकत करने के बाद की थी। सोमवार की देर रात तक चले आईपीएल मैच स्‍टेडियम देखते हुए भी वीडियो शेयर किया था। जिसमें विक्‍की और साराा चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा गुजरात टाइटन्स पर जीत के बाद स्‍टेडियन में खुशियां मचाते नजर आ रहे थे।

विक्‍की ने धोनी की तारीफ में लिखी थी ये पोस्‍ट

विक्की ने स्टेडियम से एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वे विजेता और उपविजेता के लिए ताली बजा रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए विक्‍की ने कैप्‍शन में लिखा था 'बदले तेरे माही...लेके जो कोई सारी, दुनिया भी देदे अगर.. तो किस दुनिया चाहिए।' जीत!!! जड्डू यू रॉकस्टार!!! क्या मैच है! जीटी... टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम।खेल का ये ही असली विजेता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+