शादी हो रही विक्की और कैटरीना की, लेकिन मीम्स बन रहे 'सलमान भाई' पर
मुंबई, 02 दिसंबर: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। रोजाना उनकी शादी को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट्स मिल रहे हैं। फैंस भी इस जोड़े की शादी को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वेडिंग वैन्यू से लेकर शादी की ड्रेस तक सब फाइनल हो चुकी है। इस बीच खबरें है कि विक्की और कैट की शादी का प्रोग्राम पूरे 7 दिनों तक चलेगा। यह शादी पूरी तरह से शाही अंदाज में पूरी होगी और इसके लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक आलीशान रिसोर्ट भी बुक कर दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर #VickyKatrinaWedding हैशटैग टॉप ट्रेंड्स में हैं। फैंस इस हैश टैग पर सलमान खान के मीम्स शेयर कर रहे हैं।

सलमान खास पर बन रहे मीम्स
एक तरफ जहां फैंस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वहीं इंटरनेट का एक सेक्शन खुद को सलमान खास पर मीम्स बनाने से नहीं रोक पा रहा। दरअसल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस सीजन का मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड प्रोग्राम बन चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वाड़ा में शादी के बंधन में बंधने वाला है। जैसे-जैसे उनकी शादी के बारे में अपडेट सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे #VickyKatrinaWedding ने ट्रेंड लिस्ट में जगह बना ली है।

शादी के बाद 'भाई' के रिएक्शन पर मीम्स
विक्की और कैटरीना की शादी के बाद सलमान खान का क्या रिएक्शन होगा, इसको लेकर अलग-अलग मीम्स ट्विटर पर तैर रहे हैं। क्योंकि कुछ साल पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। और बात शादी तक पहुंच गई थीं कि भाईजान कैटरीना से शादी करने वाले हैं, लेकिन यह धीरे-धीरे वक्त के साथ ये अफवाह बस कोरी बकवास ही साबित हुईं।

सलमान खान को शादी में नहीं बुलाया
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान और उनकी फैमिली को शादी का इनविटेशन दिया गया है। हालांकि, जब अर्पिता खान ने ऐसी किसी भी न्योते से साफ इनकार कर दिया है। उनके मुताबिक ऐसा कोई भी बुलावा उनको नहीं मिला है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि फैमिली को ऐसा कोई न्योता नहीं भेजा गया है। कैटरीना से न तो अलवीरा और न ही अर्पिता को शादी के लिए इनवाइट नहीं किया। बता दें कि कैटरीना सलमान की बहन अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री की भी दोस्त हैं।

आने वाली है दोनों की फिल्म
आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने पहली बार 2005 में 'मैंने प्यार क्यूं किया' में एक साथ काम किया था। दोनों पार्टनर, भारत और युवराज जैसी फिल्मों में भी साथ दिखे हैं। एक्ट्रेस मौजूदा वक्त में 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' में भी काम कर रही हैं। बॉलीवुड में किसी वक्त सलमान खान को कैटरीना का गॉडफादर भी कहा जाता था।

जल्द शादी करने वाले हैं कैट-विक्की
इधर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर हर छोटी-बड़ी चीजें इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। चाहे वे मेहमानों की लिस्ट हो या फिर महंगे वेडिंग सूट। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल जल्द ही कानूनी तौर पर पति-पत्नी हो सकते हैं। इस बीच आप भी देखिए ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे सलमान 'भाई' पर मीम्स












Click it and Unblock the Notifications