विक्की जैन का हुआ भयानक एक्सीडेंट, लगे कई टांके, पति की हालत अंकिता लोखंडे के उड़े होश

Vicky Jain and Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति एक्टर विक्की जैन के साथ हाल ही में एक गंभीर हादसा गया है। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ में गहरी चोटें आई हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के साथ हुआ गंभीर हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की जैन को कई टांके लगे हैं। डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम की सलाह दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चा विक्की जैन की पत्नी अंकिता लोखंडे की हो रही है।

Vicky Jain

पति की देखभाल कर रही हैं अंकिता लोखंडे

-लोगों की मानें तो इस मुश्किल वक्त में अंकिता लोखंडे काफी हिम्मत और प्यार से अपने पति की देखभाल कर रही हैं। वहीं विक्की जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात रते हुए कहा- एक्सीडेंट के बाद मेरा हाथ खून से लथपथ हो गया था। घर के कपड़े, बाथरूम, हर जगह खून के धब्बे थे। मैंने पूरी कोशिश की थी कि अंकिता ज्यादा परेशान न हो और खुद संयम बनाए रखा।

-विक्की जैन ने कहा- एक्सीडेंट के बाद मैं ChatGPT पर सलाह खोज रहा था कि क्या करना चाहिए, लेकिन अंकिता लोखंडे ने मजाकिया अंदाज में कहा था- इससे क्या होगा?

विक्की जैन का कैसे हुआ एक्सीडेंट?

-विक्की जैन ने आगे बताया कि वह बटरमिल्क का ग्लास हाथ में लिए हुए थे। अचानक ही वह फिसल गए जिसके कारण उनके हाथ में मौजूद ग्लास टूट गया और उनकी हथेली पर गंभीर कट लग गए।

-विक्की जैन ने कहा- खून लगातार बह रहा था, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी। अंकिता लोखंडे ने तुरंत विक्की जैन को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद विक्की जैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिससे फैंस परेशान हो गए थे।

'अंकिता लोखंडे ने बेहद जिम्मेदारी से काम किया है'

-विक्की जैन ने बताया कि अंकिता लोखंडे ने हर कदम पर बेहद जिम्मेदारी से काम किया है। घर से लेकर अस्पताल तक उन्होंने सबकुछ संभाला है। जब विक्की जैन के साथ ये हादसा हुआ तो उनकी मां बिलासपुर में थीं।

-विक्की जैन ने बताया- अंकिता लोखंडे पहले तो बहुत रोने लगी थीं, फिर उन्होंने खुद को संभाला और मुझे हिम्मत दी। अंकिता ने मुझसे कहा- विक्की तुम जल्द ठीक हो जाओगे। इसके अलावा अंकिता ने बुरी नजर से बचाव के लिए कई मंदिरों का दौरा भी किया।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता

-अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में शादी की थी। पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों अंकिता लोखंडे के बिजनेसमैन पति विक्की जैन भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं और कई टीवी शोज में पत्नी के साथ नजर आ चुके हैं।

-आपको बता दें कि विक्की जैन से शादी करने से पहले अंकिता लोखंडे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड में काम करने के चलते दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+