टूटा विक्की जैन का घमंड, आखिर क्यों घुटने पर बैठकर पत्नी अंकिता लोखंडे से मांगनी पड़ी माफी?
Bigg Boss 17 Vicky Jain: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले अब करीब आ चुका है। जल्द ही लोगों को इस शो का विनर मिलने वाला है। आपको बता दें कि शो में अब बस 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जिन्होंने फिनाले तक पहुंचने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना किया है। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन ने भी कुछ ऐसा किया जिसके बारेमें किसी ने नहीं सोचा था।
विक्की जैन ने बेबाकी से दिया सवालों का जवाब
शो के लेटेस्ट एपिसोड में सभी घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था। वहीं मीडिया वालों ने विक्की जैन पर कई सारे आरोप लगाए, लेकिन विक्की ने मीडिया के सभी सवालों का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया।

अंकिता लोखंडे से विक्की ने मांगी माफी
एक पत्रकार ने जब विक्की जैन से पूछा कि आप अपनी पत्नी के लिए कब स्टैंड लेंगें? तो इस पर विक्की कहते हैं- जब दो वोकल लोग बहस करते हैं तो वह बढ़ती ही जाती है। वहीं किसी दूसरे रिपोर्टर ने विक्की से पूछा कि शो खत्म होने के बाद क्या आप और अंकिता कपल थेरेपी लेने जाएंगे? तो इस पर विक्की कहते हैं- थेरेपी यहीं है। अभी मैं इनको घुटने पर बैठकर सॉरी बोल दूंगा।
विक्की को हुआ अपनी गलतियों का एहसास
इसके बाद विक्की जैन घुटने के बल बैठकर अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे से कहते हैं- सॉरी मंकू, मेरी गलतियां हैं, मुझे माफ कर दे। विक्की जैन आगे कहते हैं- मैं सच में एक बात बोलना चाहूंगा कि घर पर हम दोनों अकेले ही रहते हैं, तो उस वक्त कोई आपको आपकी गलतियां बताने वाला नहीं होता है और आपको समझ में भी नहीं आता है।
'कुछ तो हमारे बीच गलत हुआ है'
विक्की जैन कहते हैं- इन 100 दिनों में आज जब पहली बार सभी लोग मुझसे एक ही सवाल पूछ रहे हैं, तो मैं अपनी पुरानी सभी गलतियों पर गौर कर रहा हूं, जो मैंने कभी महसूस ही नहीं की। कुछ तो गलत हुआ है हम दोनों के बीच जो नहीं होना चाहिए था।
मुनव्वर को लेकर भी पूछे गए सवाल
वहीं विक्की जैन से मुनव्वर फारुकी को लेकर भी सवाल पूछे गए। एक रिपोर्टर ने पूछा- आपने मुनव्वर से कहा था कि तुझ जैसे 200 लोग मैंने काम पर रखे हैं, तो आपको किस बात का घमंड है? इस सवाल का जवाब विक्की ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। उन्होंने कहा- मुझे अपनी बीवी अंकिता लोखंडे और अपने कोयले की खदान का घमंड है।












Click it and Unblock the Notifications