'5 बार घंटी बजाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला...', सिगर वाणी की नौकर के बयान से नया मोड़, मौत पर गहराया रहस्य

मशहूर दिग्गज सिंगर वाणी जयराम का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर चोट के निशान थे। अब सिंगर की नौकरानी का बयान भी सामने आया है।

Vani Jayaram

Vani Jayaram maid statement: म्यूजिक इंडस्ट्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर सामने आई कि मशहूर नेशनल अवॉर्ड विनिंग सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया। 78 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर के माथे पर चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच सिंगर की मेड मलारकोड्डी का बयान सामने आया है। अब ये बयान सामने आने के बाद सिंगर की मौत मिस्ट्री बन गई है।

निधन से लगा गहरा सदमा

निधन से लगा गहरा सदमा

तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम ने हाल ही में इंडस्ट्री में बतौर सिंगर अपने 50 साल पूरे किए थे। सिंगर ने 18 भारतीय भाषाओं में 10 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे। सिंगर का गाना हमको मन की शक्ति देना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। ऐसे में आज अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

सिंगर की नौकर का बयान आया सामने

सिंगर की नौकर का बयान आया सामने

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यानी 4 फरवरी को चेन्नई के नुंगमबक्कम में स्थित उनके घर पर ही उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही वाणी जयराम के माथे पर चोट की बात भी सामने आ रही है। सिंगर की अचानक मौत ने सबको गहरा सदमा दिया है। इस बीच सिंगर के घर में काम करने वाली मलारकोड्डी नाम की औरत का बयान भी सामने आया है।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

मलारकोड्डी ने कहा कि मैंने 5 बार घर की घंटी बजाई लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। यहां तक कि मेरे पति ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मेड ने आगे कहा कि सिर्फ वाणी जयराम ही घर पर रहती थीं। उनके अलावा कोई भी नहीं रहता था। बता दें कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चोट के निशान अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े करते हैं। इस बीच मेड का बयान भी पुलिस के लिए काफी अहम है।

50 साल के करियर में किया ये काम

50 साल के करियर में किया ये काम

बताते चलें कि वाणी जयराम ने अपने 50 साल के करियर में 10 हजार से भी ज्यादा गाने गाए। सिंगर ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलु और यहां तक कि उड़िया भाषा में भी गाने गाए। दुनियाभर में भी उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस को तमिलनाडु समेत कई राज्यों से राज्य पुरस्कार भी मिल चुका है।

1969 में शादी के बाद शिफ्ट हुईं मुंबई

1969 में शादी के बाद शिफ्ट हुईं मुंबई

वाणी जयराम साल 1969 में जयराम से शादी करने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। बैंक में नौकरी करने वाली वाणी के पति ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में आगे बढ़ाया और आगे बढ़ने में उनका साथ दिया। आज वाणी जयराम के आकस्मिक निधन से उनके चाहने वालों और करीबियों को गहरा सदमा दिया है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Recommended Video

    बड़ा हादसा : सीधी की कार सिहोरा के पास पुलिया से नीचे गिरी, पति पत्नी और पुत्र की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+