Seema Deo Demise: नहीं रहीं 'आनंद' फेम एक्ट्रेस सीमा देव, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित
Seema R Deo Demise: बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म आनंद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दिग्गज बॉलीवुड और मराठी एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया। एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्ट्रेस की जान नहीं बच पाईं। बता दें कि उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
सीमा देव का हुआ निधन
दरअसल, सीमा देव के बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी। एक्ट्रेस अल्जाइमर समेत कई रोग से पीड़ित थीं। उनके बेटे ने सबसे पहले साल 2020 में एक्ट्रेस की बीमारी का खुलासा किया था। लेकिन गुरूवार की सुबह खबर आई कि सीम देव ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि सीमा पिछले कुछ समय से अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा में रह रही थीं।

सीमा देव की फिल्में
बता दें कि, सीमा देव ने अपने फिल्मी करियर में 90 हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1960 में फिल्म मिया बीवी राजी से की थी। इसके अलावा उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है। सीमा देव ने 'सरस्वतीचंद्र' (1968), 'आनंद' और 'ड्रीम गर्ल' (1977) जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया। सीमा देव अभिनेता रमेश देव की पत्नी हैं जो कि हिंदी और मराठी सिनेमा के बड़े अभिनेता रह चुके हैं। उनका निधन पिछले साल 2 फरवरी 2022 को हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications