क्या सलमान खान की वजह से वरुण धवन ने छोड़ी 'नो एंट्री 2'? सामने आया ऐसा सच

लंबे समय से अटकी पड़ी बॉलीवुड फिल्म 'नो एंट्री 2' एक बार फिर चर्चा में है। जहां पहले दिलजीत दोसांझ के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की पुष्टि हो चुकी है, वहीं अब वरुण धवन ने भी फिल्म से किनारा कर लिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण के फिल्म छोड़ने की वजह डेट्स क्लैश और शेड्यूलिंग की समस्या है।

Varun Dhawan

2024 में फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की थी कि अनीस बज्मी के निर्देशन में 'नो एंट्री 2' को नई स्टारकास्ट के साथ बनाया जाएगा। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर को लीड रोल में कास्ट किया गया था।
तीनों एक्टर्स को ट्रिपल रोल में दिखाने की योजना थी और उनके साथ सात एक्ट्रेस को फिल्म में लिया जाना था।

दिलजीत के बाद बिगड़ी टाइमलाइन
दिलजीत दोसांझ के फिल्म छोड़ने के बाद ही शूटिंग शेड्यूल में गड़बड़ी शुरू हो गई थी। मेकर्स को एक नए अभिनेता की तलाश थी, जिसके चलते फिल्म की नई टाइमलाइन तैयार की गई। लेकिन यह शेड्यूल वरुण धवन के लिए संभव नहीं था क्योंकि उन्होंने पहले से ही 'भेड़िया 2' के लिए डेट्स दे रखी थीं।

वरुण के फैसले से बढ़ी परेशानी
वरुण धवन ने दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग एक साथ करने में असमर्थता जताई और 'नो एंट्री 2' से अलग होने का फैसला किया। उनके बाहर होने से फिल्म की स्टारकास्ट अधूरी हो गई है और अब इस प्रोजेक्ट का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स अब दो रास्तों पर विचार कर रहे हैं - या तो नई कास्ट तैयार की जाए या फिर प्रोजेक्ट को पूरी तरह बंद कर दिया जाए। यदि नई कास्टिंग होती है, तो फिल्म को और लंबा इंतज़ार झेलना पड़ सकता है। गौरतलब है कि 'नो एंट्री 2' को पहले सलमान खान के साथ बनाया जाना था। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की थी, लेकिन बाद में बात नहीं बनी और उन्होंने भी फिल्म से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+