'आप सेक्स गुरु हैं...' शादी के बाद पत्नी को खुश रखने के लिए वरुण धवन ने दिए ऐसे-ऐसे टिप्स, करण जौहर हुए हैरान

'कॉफी विद करण' शो में वरुण धवन ने शादी के बाद सेक्स लाइफ को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए कि दर्शक भी हैरान रह गए।

मुंबई, 15 सितंबर: करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' हर एपिसोड के साथ एक नया ट्विस्ट लेकर आता है। इस हफ्ते के एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आए। दोनों शादीशु्दा एक्टर करण जौहर के साथ खूब गॉसिप करते दिखे। इस दौरान वरुण धवन ने शादी को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे कर डाले, जिसे सुनकर खुद शो के होस्ट करण जौहर के भी होश उड़ गए। वरुण ने कुछ दिलचस्प सलाह भी दी।

कुछ वक्त पहले हुई शादी

कुछ वक्त पहले हुई शादी

वरुण धवन की शादी कुछ ही समय पहले हुई है। ऐसे में वरुण से कई लोगों ने शादी को लेकर सवाल किए कि शादीशुदा जिंदगी को दिलचस्प बनाकर कैसे रखा जाए। वहीं शादी के बाद सेक्स लाइफ को लेकर भी एक्टर ने लोगों के कई सवालों के जवाब दिए। एक कॉलर को एक्टर ने अच्छी सेक्स लाइफ के लिए अश्वगंधा खाने की सलाह दे डाली।

क्या बोले वरुण?

क्या बोले वरुण?

वरुण ने इस दौरान बेडरूम में चीजों को अच्छी तरह से करने के लिए रोल प्ले करने का भी सुझाव दिया। वरुण ने बेहद ही मजेदार अंदाज में कहा कि तुम करण जौहर की तरह कपड़े पहनकर अपनी पत्नी के साथ कॉफी विद करण क्यों नहीं खेलते हो?

फैंस भी रह गए हैरान

फैंस भी रह गए हैरान

इसके बाद वरुण धवन ने कुछ ऐसी बातें कहीं, जो शायद फैंस की उम्मीदों से भी परे थीं। वरुण धवन ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अपनी पत्नी से पूछें कि उन्हें मिशनरी, डॉगी या हेलीकॉप्टर पसंद है। उन्हें अकसर ऐसे करते रहना चाहिए।

वरुण को कहा 'सेक्स गुरु'

वरुण को कहा 'सेक्स गुरु'

इतना सब सुनकर करण जौरर ने पूछा कि क्या वरुण सेक्स गुरु हैं? तो एक्टर ने जवाब दिया कि उनकी अपनी सेक्सुअल डिजाइर हैं और ये एकदम स्वाभाविक है। वरुण ने बताया कि वे अपनी पत्नी को स्कूल या कॉलेज से डेट कर रहे हैं।

नताशा संग रिश्ते पर बोली ये बात

नताशा संग रिश्ते पर बोली ये बात

सेक्स को लेकर इतनी सलाह देने के बाद वरुण धवन ने अपने और पत्नी नताशा के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी बातें कहीं। एक्टर ने कहा कि आपको अपने पार्टनर को अच्छा महसूस कराने के लिए खास चीजें करनी चाहिए। उसे हंसाना चाहिए।

पत्नी से मांगी माफी

पत्नी से मांगी माफी

बताते चलें कि वरुण धवन और नताशा की शादी पिछले साल जनवरी में हुई थी। एक्टर ने करण के शो में ये सब बातें कहने के बाद बोला कि उनकी पत्नी नताशा को ये सब पसंद नहीं आएगा। इसके लिए उन्होंने नताशा से माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+