पिता के शोषण का शिकार हो रहीं फैन की मदद के लिए आगे आए वरुण धवन, ट्वीट पर दिया ये जवाब

वरुण धवन के एक फैन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर किया है और उनसे मदद मांगी है।

मुंबई, 7 जूनः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन शादी के बाद अब दोबारा फिल्मों की शूटिंग को लेकर बिजी हो गए हैं। वरुण धवन इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ बहुत ही अच्छे से मिलते हैं और उनसे खुलकर बातें करते हैं। इतना ही नहीं वरुण हमेशा अपने फैंस की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। इसी बीच वरुण धवन के एक फैन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर किया है और उनसे मदद मांगी है। फैन ने सोशल मीडिया पर ही वरुण धवन को अपनी सारी आपबीती बताई है। उनके फैन ने बताया कि कैसे उनके पिता कई सालों से उन्हें और उनकी मां को परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को मारते हैं और पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर रही है। जैसे ही ये बात वरुण धवन को पता चली तो उन्होंने फैन को जवाब दिया और कहा कि वह उनकी मदद जरूर करेंगे।

varun dhawan

फैन ने ट्वीट कर दी शोषण की जानकारी
जानकारी के अनुसार वरुण धवन के फैन ने ट्वीट कर लिखा है- रिस्पेक्टेड सर, कई सालों से मेरे पिता मुझे मार रहे हैं। वह मेरा और मेरी मां का रोज शोषण करते हैं। कई दिन तो वह हमें खाना नहीं खाने देते। इसके साथ ही वह हमें धमकाते रहते हैं और हमें मारते वक्त गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इतने सालों से घरेलू हिंसा का सामना करने के बाद भी गुजरात पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने बस 24 घंटे तक उन्हें जेल में रखा था और इसके बाद वह जेल से बाहर हो गए थे। वह आज भी यही करते हैं। ऐसा कई सालों से हो रहा है। इसके अलावा वह कई गैर कानूनी चीजों में भी इन्वॉल्व रहते हैं। कोई हमारी मदद नहीं कर रहा है। प्लीज हमारी मदद करें।

वरुण ने फैन को मदद का किया वादा
वरुण ने इस ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए लिखा है- ये बहुत ही सीरियस मैटर है और अगर ये सच हुआ तो मैं तुम्हारी मदद करूंगा और अथॉरिटीज से बात करूंगा। फैन ने वरुण के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए उन्हें थैंक्यू कहा है। फैन ने ट्वीट किया- थैंक्यू वीडी, मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी। वरुण ने अपने फैन को भरोसा दिलाया कि अगर ऐसा सच में है तो वह उनकी मदद जरूर करेंगे। आपको बता दें कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं जो कि 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण के साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म के अलावा वरुण जल्द ही फिल्म 'भेड़िया' और 'बवाल' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+