'Varinder Singh Ghuman की बॉडी नीली पड़ गई थी', मौत के एक दिन बाद भतीजे और दोस्तों का शॉकिंग खुलासा

Varinder Singh Ghuman Death: भारत के फेमस प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण का पंजाब में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 41 साल की उम्र में उनके यूं अचानक चले जाने से खेल और मनोरंजन जगत दोनों ही सदमे में हैं।

वरिंदर के करीबी दोस्त और भतीजे का शॉकिंग खुलासा
वरिंदर सिंह घुम्मण के परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है, जबकि फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक जताया है। इस बीच, अब उनके एक करीबी दोस्त और भतीजे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Varinder Singh Ghuman

छोटी सर्जरी के दौरान वरिंदर के साथ हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण को कुछ दिन पहले बाइसेप्स में चोट लगी थी। इसी के इलाज के लिए वह अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में एक छोटा ऑपरेशन कराने गए थे। ये एक सामान्य सर्जरी थी, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि वह उसी दिन डिस्चार्ज हो जाएंगे, लेकिन ऑपरेशन के बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।

वरिंदर सिंह घुम्मण के मैनेजर ने बताई ऐसी बात

दिवंगत वरिंदर सिंह घुम्मण के मैनेजर यादविंदर सिंह ने बताया कि पहले बॉडी बिल्डर के कंधे में दर्द शुरू हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी थी।

CCTV फुटेज देखने की मांग की गई

वहीं वरिंदर सिंह घुम्मण के करीबी दोस्तों का कहना है कि उनकी बॉडी नीली पड़ गई थी, जिससे उन्हें शक है कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल प्रशासन से लापरवाही हुई है। जब दोस्तों ने CCTV फुटेज देखने की मांग की, तो अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरे नहीं लगे हैं, केवल बाहर की फुटेज ही उपलब्ध है।

अस्पताल ने मामले पर दी ऐसी सफाई

वहीं अस्पताल के डॉक्टर अनिकेत का कहना है कि ऑपरेशन और उसके बाद दी गई सभी दवाओं का पूरा रिकॉर्ड अस्पताल की फाइल में मौजूद है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और दोस्तों के बीच बहस भी हुई थी। फिलहाल न तो परिवार की ओर से कोई केस दर्ज हुआ है और न ही पुलिस जांच शुरू हुई है।

वरिंदर सिंह घुम्मण के परिवार की प्रतिक्रिया

वरिंदर सिंह घुम्मण के भतीजे ने बताया है- ताया जी के बाइसेप्स में दर्द था, इसलिए वह मसल्स का ऑपरेशन करवाने अमृतसर गए थे। वहीं मैनेजर यादविंदर सिंह, जो उस समय दुबई में थे, ने कहा कि वरिंदर पिछले कुछ समय से दर्द की शिकायत कर रहे थे और हाल ही में भी उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी।

कौन थे वरिंदर सिंह घुम्मण?

-पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे वरिंदर सिंह घुम्मण ने बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में उपविजेता बने थे। इन उपलब्धियों ने उन्हें भारत के शीर्ष बॉडी बिल्डरों में शुमार कर दिया था।

-वरिंदर सिंह घुम्मण की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2013 में हॉलीवुड सुपरस्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने एशिया में अपने फिटनेस ब्रांड के प्रमोशन के लिए वरिंदर सिंह घुम्मण को ब्रांड एंबेसडर चुना था। इसके बाद वह फिल्मों और फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव हो गए थे।

बॉडी बिल्डर को अंतिम विदाई

वरिंदर सिंह घुम्म का अचानक यूं दुनिया से चले जाना फिटनेस इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उनके फैंस और साथी बॉडी बिल्डर आज भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि हमेशा जोश और एनर्जी से भरपूर वरिंदर अब हमारे बीच नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+