Varanasi Teaser: एसएस राजामौली की 'वाराणसी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, दिखा महेश बाबू का 'रूद्र' अवतार

Varanasi Teaser: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू और फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की मच-अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म 'वाराणसी' का धमाकेदार टीजर रिलीज
गत 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म के टाइटल से लेकर टीजर तक का अनावरण किया गया। इवेंट में महेश बाबू ने खास अंदाज में एंट्री ली और बैल की सवारी करते दिखाई दिए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे।

Varanasi Teaser

टीजर में दिखा महेश बाबू का 'रूद्र' अवतार

टीजर लॉन्च के साथ ही मेकर्स ने महेश बाबू का फर्स्ट लुक भी पेश किया है जिसमें वह कुर्ता-पायजामा पहने, हाथ में त्रिशूल लिए रूद्र के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर में महेश बाबू की एंट्री बेहद प्रभावशाली दिखाई गई है।

कहानी का कैनवास काफी बड़ा रखा गया है

फिल्म की कहानी का कैनवास काफी बड़ा रखा गया है। टीजर की शुरुआत 512 CE की वाराणसी से होती है। इसके बाद दर्शकों को अंटार्कटिका,अफ्रीका के जंगल, हनुमान जी और श्रीराम की वानर सेना और रावण के साथ युद्ध जैसे दमदार दृश्य देखने को मिलते हैं। अंत में कथा फिर से वाराणसी लौटती है, जहां महेश बाबू का शक्तिशाली लुक सामने आता है।

लोगों ने कहा- राजामौली का अगला मास्टरपीस

फिल्म 'वाराणसी' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फिल्म के विजुअल्स को लेकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे अवतार का बाप बताया है तो किसी ने इसे राजामौली का अगला मास्टरपीस कहा है। एक यूजर ने लिखा है- क्या शानदार विजुअल्स हैं, थिएटर्स में बड़ा धमाका होने वाला है।

प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार भी छाया

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। वह मंदाकिनी के किरदार में दिखाई देंगी। उनका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है जिसमें वह साड़ी पहनकर बंदूक चलाते हुए बेहद दमदार अंदाज में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये अवतार खूब पसंद किया जा रहा है।

साल 2027 में रिलीज होगी फिल्म

साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की ये बिग-बजट फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 के मकर संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+