Vaishali Takkar: 'मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी अगर..', वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पड़ोसी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी सामने आ गया है।
Vaishali Takkar Suicide Note ये रिश्ता क्या कहलाता है कि फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर 2022 को सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस के इस कदम से उनका परिवार और पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। फिलहाल पुलिस ने वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पड़ोसी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट के बाद राहुल के खिलाफ लगातार जांच चल रही है। आइए जानते हैं कि आखिर उस 5 पन्ने के सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने क्या लिखा था।

वैशाली ठक्कर का सुसाइड नोट आया सामने
बता दें कि, वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। उन्होंने एक्ट्रेस की एक डायरी जब्त की जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें लिखती थीं। ये वही डायरी है जिसमें एक्ट्रेस ने 5 पन्ने का सुसासइड नोट लिखा। इस सुसाइड नोट में हर एक शब्द वैशाली के दर्द को बयां कर रहा है। चलिए आपको पढ़ाते हैं एक्ट्रेस का पूरा सुसाइड नोट।

कब से राहुल कर रहा एक्ट्रेस को टॉर्चर
वैशाली ठक्कर ने अपने नोट की शुरूआत करते हुए बताया कि कैसे राहुल उन्हें टॉर्चर कर रहा था। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मां, पापा, बस ना अब.. बहुत परेशान हो लिए आप लोग भी मेरे लिए और मैं भी खुद के लिए...। सिर्फ मैं जानती हूं कि मैंने क्या जंग लड़ी है दो साल में। राहुल नवलानी ने मेरे साथ क्या-क्या गलत नहीं किया, मैं बता भी नहीं सकती। किस तरह मेरा शोषण किया इमोशनली और फिजिकली अपमानित किया।

'अब किससे लड़ाई लड़ूं जाकर'
वैशाली ने आगे जिक्र उस बात का किया है जब राहुल ने उनकी तोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार उसने जो कहा था 'मैं तेरी शादी नहीं होने दूंगा, उसने वही किया। अब किससे लड़ाई लड़ूं जाकर। मैंने ही उसे इतना अपना मान लिया था एक समय पर कि उसने तो मुझे अपने आप से ही पराया कर दिया'।

'मेरी लाइफ उसने खराब कर दी अब मैं...'
वैशाली ने आगे लिखा, 'मैं मितेश और मेरे रिश्ते से खुश थी। लेकिन उसने उसे भी तोड़ दिया। थक गई हूं मैं अब और कुछ नहीं चाहती। राहुल और उससे जुड़े जिन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद की उन्हें कर्मों की सजा मिलेगी। लेकिन राहुल की पत्नी दिशा उसकी सच्चाई जानते हुए सबके सामने मुझे गलत बोलती रही। क्योंकि उसको सिर्फ उसका घर बचाना था। इस बात का राहुल ने फायदा उठाया कि उसका तो कुछ बिगड़ेगा नहीं। पर मेरी लाइफ वो खराब कर पाएगा।'

वैशाली ने माता-पिता से की गुजारिश
वैशाली ने अपने सुसाइड नोट के आखिरी में लिखा कि, मैं उसे सजा तो नहीं दे सकी, लेकिन उम्मीद है कि कानून और ऊपरवाला उसे सजा देगा। अब इन सबके बीच मैं अपने माता-पिता को परेशान होते हुए नहीं देख सकती। अगर एक बेटी नहीं रहेगी तो उससे जुड़ी परेशानियां भी नहीं रहेंगी। आई क्विट मां। आई लव यू पापा-मां। यदि मैं एक बुरी बेटी थी तो मुझे माफ देना प्लीज। राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना। मुझे 2.5 साल राहुल और दिशा ने मानसिक रूप से टॉर्चर किया है। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम खुश रहना। आई लव यू। मितेश से कहना है आई एम सॉरी। आई क्विट... वैशाली
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications