Vaishali Takkar: मौत से पहले वैशाली ठक्कर ने मितेश से मांगी थी माफी, आखिर कौन है ये शख्स?
Vaishali Takkar Passed Away: वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में अपनी परेशानियों के बारें में बताया है। वैशाली के इस सुसाइड नोट में मितेश नाम के शख्स का जिक्र किया गया है जिससे वैशाली ने माफी मांगी है।
Vaishali

वैशाली ने नोट में लिखीं ये बातें
वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में अपनी मां और पिता से माफी मांगते हुए कई सारी बातें लिखी हैं। हालांकि इसी नोट में परिवार से बाहर के एक सदस्य मितेश का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि इस सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा है- आई क्विट मां। लव यू पापा-मां। मुझे माफ करना, मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। प्लीज राहुल और उसकी पत्नी को सजा दिलवाना। मुझे ढाई साल से टॉर्चर किया गया मेंटली और फिजिकली। राहुल और दिशा ने मुझे बहुत परेशान किया है। इन्हें सजा दिलवाना वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम। खुश रहना। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मितेश से कहना मुझे माफ कर दे।

कौन है मितेश जिससे वैशाली ने मांगी थी माफी
आपको बता दें कि मितेश और कोई नहीं बल्कि वो शख्स है जिससे वैशाली की जल्द ही शादी होने वाली थी। मितेश कैलिफोर्निया बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो आगामी दिसंबर 2022 में वैशाली से शादी करने वाले थे। हालांकि, इस घटना के ठीक एक दिन पहले तक वैशाली बहुत खुश थीं। वह अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित थीं। वैशाली ने अपने करीबी दोस्त विकास सेठी और उनकी पत्नी जाह्नवी राणा से इस खतरनाक कदम को उठाने से ठीक एक दिन पहले अपनी शादी को लेकर बहुत सारी बातें की थीं।

शादी को लेकर बहुत खुश थीं वैशाली
वैशाली के करीबी दोस्त विकास ने पुलिस को बताया कि वैशाली अपनी शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई जाने वाली थीं। हालांकि, उनकी शादी की दिसंबर 2022 में होने वाली थी लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई थी। जल्द ही उनकी फैमिली इस बारे में सबकुछ फाइनल करने वाली थी। सुसाइड से ठीक दिन पहले वैशाली ने विकास से आखिरी बार बात की थी। विकास ने बताया- वैशाली अपनी शादी की शॉपिंग को लेकर बहुत खुश थी। उसने खुद कहा था कि सबकुछ काफी अच्छा चल रहा है। वैशाली ने मुझसे कहा था कि वह मेरे साथ शॉपिंग पर जाएगी और फिर पार्टी करेगी।

राहुल से बर्दाश्त नहीं हुई वैशाली की खुशी
वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी के बारे में भी बताया है। राहुल का घर वैशाली के पड़ोस में ही है। वह एक बिजनेसमैन है। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार राहुल को बताया है। नोट में लिखा हुआ है कि इसी राहुल ने वैशाली को बहुत टॉर्चर किया है। वैशाली और मितेश की शादी होने वाली थी और उनकी यही खुशी राहुल से बर्दाश्त नहीं हो रही थी। आपको बता दें राहुल शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। वैशाली ने अपने सुसाइट नोट में लिखा है- राहुल ने मुझे दोस्ती में धोखा दिया। राहुल ने धोखे से मेरी कई फोटो क्लिक कर मेरे मंगेतर मितेश को भेज दिए थे ताकि उनसे मेरी शादी टूट जाए।

राहुल ने भेजे थे वैशाली के पर्सनल फोटोज
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी राहुल ने वैशाली की शादी में बाधा दी है। मितेश से पहले वैशाली की शादी केन्या के डेंटल सर्जन डॉ. अभिनंदन से होने वाली थी, लेकिन पेंडेमिक की दूसरी लहर की वजह से वह कैंसिल हो गई थी। अभिनंदन और वैशाली की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। वहीं राहुल ने अभिनंदन को भी वैशाली की पर्सनल तस्वीरें भेजकर उनकी शादी तुड़वा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications