कौन है Rahul Navlani? जिसकी वजह से उजड़ गई वैशाली ठक्कर की जिंदगी, एक्ट्रेस को करता था टॉर्चर
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार की दोपहर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद इस मामले में उनके पड़ोसी राहुल नवलानी को गिरफ्तार किया गया।
Vaishali Takkar Rahul Navlani ये रिश्ता क्या कहलाता है कि फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस के इस कदम से हर कोई सदमे में है। अब सभी को ये बात सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों और जिसकी वजह से उठाया। पुलिस को उनके शरीर के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें राहुल नवलानी का नाम लिखा था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

आखिर कौन है राहुल नवलानी?
वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट से धीरे-धीरे पुलिस अब इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। पुलिस को एक्ट्रेस की एक डायरी मिली है जिससे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे हुए। पुलिस के मुताबिक राहुल नवलानी नाम का शख्स वैशाली ठक्कर को पिछले कईं सालों से परेशान कर रहा था। एक्ट्रेस ने उस पर प्रताड़ित करने और शोषण का भी आरोप लगाया। अब वैशाली के भाई नीरज ठक्कर ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि आखिर कौन है राहुल नवलानी।

जिम में हुई थी वैशाली से मुलाकात
नीरज ठक्कर ने बताया कि, राहुल के पिता का इंदौर में अच्छा-खासा बिजनेस है। राहुल ने कॉलेज से पढ़ाई नहीं की है और वह 10-12 सालों से हमारी कॉलोनी के पास रहता है। वैशाली कोरोना महामारी के दौरान मुंबई से वापस इंदौर आई थी तभी इन दोनों की बातचीत शुरू हुई। इन दोनों की मुलाकात अक्सर जिम में हुआ करती थी।

वैशाली को देता था धमकी
नीरज ने आगे बताया कि, राहुल नवलानी वैशाली को काफी समय से परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी मुझे खुद वैशाली ने भी दी थी। जिसके बाद हमने इस बारे में बातचीत भी की। हमने सोचा इसे हम आपस में सुलझा लेंगे। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि ये वैशाली को उसकी फोटो को लेकर धमकाने लगा और उससे कहता था कि, तेरा घर नहीं बसने दूंगा... शादी नहीं होने दूंगा, डायरी में वैशाली ने सब रिलेशनशिप के बारे में लिख रख था।

धमकियों से परेशान हो गई थी वैशाली
नीरज ने ये भी बताया कि, वैशाली की जिस लड़के से सगाई हुई थी उसको राहुल ने मैसेज किया था कि इस लड़की से शादी मत कर, और वैशाली को धमकाता था। उसकी शादी की तैयारियों के बीच वह धमकी दे रहा था। अपने काम को खत्म कर वैशाली इंदौर शादी के लिए आई थीं। उनकी शादी की ही तैयारी चल रही थी। राहुल इस बीच उन्हें तंग कर रहा था। इन सबसे वैशाली तंग आ चुकी थी।'

पुलिस को जांच में मिले ये संकेत
वैशाली ठक्कर ने अपनी डायरी में इस बात का जिक्र किया है कि राहुल उन्हें पिछले कई सालों से परेशान कर रहा था। उनकी पहली सगाई टूटने के पीछे भी राहुल ही था। वहीं पुलिस का भी कहना है कि एक्ट्रेस की डायरी इस तरफ इशारा करती है कि राहुल से वह परेशान आ चुकी थीं जिसकी वजह से वैशाली ने इतना बड़ा कदम उठाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications