'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) फेम वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरी हुई हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ये मामला इतना बढ़ गया कि अब चंद्रिका दीक्षित को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ रही है।

चंद्रिका का कौन सा बयान बना विवाद की वजह?
पॉडकास्ट के दौरान वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने अपने बेटे को लेकर कहा था कि वह उसकी बेहतर जिंदगी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। बच्चे के हालांकि इस बातचीत का एक हिस्सा काटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें उनके शब्दों को अलग तरीके से पेश किया गया था।

Vada Pav Girl

वड़ा पाव गर्ल का बयान, सोशल मीडिया पर मचा तूफान

इस क्लिप के वायरल होते ही लोगों ने वड़ा पाव गर्ल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कई यूजर्स ने उनकी सोच पर सवाल उठाए थे। कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक बता दिया था।

ट्रोलिंग के बीच चंद्रिका दीक्षित का फूटा गुस्सा

-लगातार हो रही आलोचना के बाद चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को करारा जवाब दिया है। वीडियो में वह काफी नाराज नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा है- मेरी बात को गलत तरीके से दिखाया गया है। मैंने एक मां के तौर पर अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने की बात कही थी लेकिन लोगों ने इसे गंदी सोच के साथ पेश किया है।

-वीडियो में वड़ा पाव गर्ल ने चिल्ला-चिल्लाकर ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा- व्यूज के भूखे लोग, तुम मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हो। मैंने मां होने के नाते कहा था कि बेटे के लिए कुछ भी करूंगी लेकिन तुम्हारी गंदी सोच ने इसे गलत बयान में बदल दिया।

-चंद्रिका दीक्षित ने आगे कहा- मैं सिर्फ बेटे की बेहतरी की बात कर रही थी। अब मैं दुखी हूं लेकिन हार नहीं मानूंगी। चंद्रिका दीक्षित ने पूरा वीडियो क्लिप भी शेयर किया ताकि लोग असली संदर्भ समझ सकें।

पति युगम गेरा पर लगाया धोखा देने का आरोप

आपको बता दें कि पहली बार नहीं है जब चंद्रिका दीक्षित विवादों में घिरी हों। इससे पहले भी वह अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) पर धोखा देने के आरोप लगा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके इमोशनल वीडियोज को कुछ लोगों ने सहानुभूति दी थी, तो कुछ ने इसे ड्रामा करार दिया था।

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित?

चंद्रिका दीक्षित की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। चंद्रिका ने अपना सफर वड़ा पाव की ठेली से शुरू किया जो कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद फेमस रिएलिटी शो Bigg Boss OTT 3 तक पहुंचा था। उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें पहचान दिलाई लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी और बयानों ने उन्हें विवादों में ला खड़ा किया है।

क्यों बढ़ रहा है विवाद?

-वायरल क्लिप का अधूरा संदर्भ
-सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती गलत जानकारी
-पर्सनल लाइफ पहले से ही चर्चा में

फिलहाल चंद्रिका दीक्षित का ये विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये मामला आगे क्या मोड़ लेता है और जनता उनके स्पष्टीकरण को कैसे लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+