वैलेंटाइन डे से पहले Vada Pav Girl ने मिस्ट्री मैन के साथ की ऐसी हरकत, 'I Love You' रील से मची सनसनी
Vada Pav Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले उन्होंने एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो शेयर किया था कि जिसमें उन्होंने ताया था कि वह गत 8 फरवरी 2026 (रविवार) को वह उस शख्स की पहचान उजागर करेंगी लेकिन तय तारीख आने के बाद भी राज खुलने के बजाय सस्पेंस और गहरा हो गया है।
चंद्रिका दीक्षित की लेटेस्ट रील ने मचाया हंगामा
अब चंद्रिका दीक्षित की लेटेस्ट रील ने चर्चा को और हवा दे दी है, जिसमें वह उसी शख्स से सीधे 'आई लव यू' कहती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने प्यार भरे शब्द लिखे हैं, जिससे फॉलोअर्स के बीच अटकलों का बाजार गर्म है।

2 फरवरी 2026 से शुरू हुआ प्यार का नया ड्रामा
-दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर चर्चा में आईं चंद्रिका दीक्षित, बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 2 फरवरी 2026 से उन्होंने लगातार ऐसे पोस्ट शेयर करने शुरू किए जिनमें एक अनजान शख्स कभी अलग-अलग लुक में दिखाई देता है।
-कभी वह अनजान शख्स सरदार जी के रूप में नजर आता है, तो कभी किसी और अंदाज में। इस बदलाव ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
रील में वड़ा पाव गर्ल ने किया प्यार का इजहार
वायरल वीडियो में चंद्रिका दीक्षित कहती हैं- तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता। इस पर मिस्ट्री मैन पूछता है- तुझे किससे प्यार हो गया? चंद्रिका जवाब देती हैं- तुमसे। फिर वह कहती हैं- आई लव यू और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे ड्रामा बताया है तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा है।
चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कथित चैट्स भी दिखाई थीं। उस वीडियो में वह बेहद गुस्से में नजर आई थीं और पति पर धोखा देने का इल्जाम लगाया था। उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे और लोगों ने इस मामले पर खूब चर्चा की थी।
लोग लगा रहे हैं अलग-अलग कयास
-चंद्रिका दीक्षित के पति का नाम युगम गेरा बताया जाता है और दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि हालिया विवादों के बीच परिवार को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
-सोशल मीडिया यूजर्स अब कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये किसी आने वाले प्रोजेक्ट या शो की तैयारी तो नहीं है। कुछ लोग इसे रिएलिटी शो या डिजिटल कंटेंट से जोड़कर भी देख रहे हैं।
क्या है रहस्यमयी वीडियो की सच्चाई?
लगातार पोस्ट, रहस्यमयी वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप के बीच ये साफ नहीं हो पा रहा कि पूरा मामला क्या है। चंद्रिका दीक्षित की हर नई रील सस्पेंस को और बढ़ा रही है। अब फॉलोअर्स को इंतजार है कि आखिर ये मिस्ट्री कब सुलझेगी और चंद्रिका इस पूरे घटनाक्रम का सच कब सामने लाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications