Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। भले ही फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा बरकरार है।

तीसरे दिन की कमाई में आई गिरावट
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 9.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्म ने तीन दिनों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है। लोगों कों पवन कल्याण की एक्टिंग के साथ साथ कहानी भी काफी पसंद आ रही है।

Ustaad Bhagat Singh

3 दिन में 50 करोड़ रुपए की कर ली कमाई

अगर कुल कमाई की बात करें तो फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 3 दिनों में लगभग 52.90 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन मूवी ने 9 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 9.15 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। तीसरे दिन की कमाई के साथ ही फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: कैसा रहा दर्शकों का रिस्पॉन्स?

तीसरे दिन फिल्म को औसतन 36 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली जो दिनभर में अलग-अलग स्लॉट्स में इस तरह रही-
मॉर्निंग-21%
दोपहर-39.92%
शाम-43.36%
रात: 41.46%

करीब 3340 शोज के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में चल रही है, जो इसके स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है।

तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से मुकाबला

दिलचस्प बात ये है कि जहां रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' तीसरे दिन तेलुगू भाषा में करीब 5 करोड़ की कमाई कर पाई है, वहीं पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', इसमें आगे निकलती नजर आ रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट और डिटेल्स

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म एक एक्शन-ड्रामा है, जिसका रनटाइम करीब 2 घंटे 34 मिनट है। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा नवाब शाह, आर. पार्थिबन, श्रीलीला और राशी खन्ना जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

पवन कल्याण का स्टारडम बरकरार

-आपको बता दें कि तेलुगू इंडस्ट्री में पवन कल्याण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इससे पहले उनकी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली थी।

-भले ही फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन गिरावट आई हो लेकिन फिल्म ने शुरुआती बढ़त के दम पर 50 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+