क्या ऋषभ पंत जैसा पति चाहती हैं Urvashi Rautela? एक्ट्रेस ने वेडिंग को लेकर की खुलकर बात

Urvashi Rautela On Marriage: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी शादी के लिए कैसा लड़का तलाश कर रही हैं।

हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला से पूछा गया कि आपको कई लोग शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं क्या आपने किसी को भी अब तक शॉर्ट लिस्ट किया या आपको कोई पसंद आया। इस दौरान एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, 'मुझे सिंपल लड़का चाहिए और मैं चाहती हूं कि लड़का बहुत जिम्मेदार होना चाहिए।'

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं सिर्फ उसी शख्स के साथ रह सकती हूं जो अपनी जिम्मेदारी पसंद हो।' इसके बाद उनसे पूछा गया कि, आपको शादी बिजनेसमेन, फिल्म इंडस्ट्री या फिर किसी और इंडस्ट्री किससे करना चाहती हैं? इस सवाल का एक्ट्रेस ऐसा जवाब दिया जिसके बाद फैंस उनका नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ रहे हैं।

उर्वशी रौतेला ने जवाब में कहा, मैं फिटनेस फ्रीक हूं इसलिए मुझे पार्टनर ऐसा चाहिए जो एक एथलीट होगा। अब एक्ट्रेस के इस जवाब से लोग कयास लगा रहे हैं कि ऋषभ को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'छोड़ दो भाई उसको'। एक ने लिखा, 'तो फिर बोल क्यों नहीं देती कि तुम ऋषभ से शादी करना चाहती हो।' इस तरह से कमेंट कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, हाल ही में ऋषभ पंत हादसे का शिकार हुए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान उर्वशी रौतेला ने खूब लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अस्पताल की फोटो शेयर की थी। इसके अलावा ऐसे अन्य कई मौके आए जहां उर्वशी और ऋषभ का नाम जोड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+