Urvashi Rautela को चोर ने भेजा मेल, फोन लौटाने की रखी ऐसी शर्त, लिखा-'अगर I Phone चाहिए तो...'
Urvashi Rautela IPhone: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और भारत का मैच देखने नरेंद्र मोदी स्टेडियम गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भारतीय टीम को खूब सपोर्ट किया। लेकिन जैसे ही ये मैच खत्म हुआ तो एक्ट्रेस की मु्श्किलें बढ़ गईं। और उनकी सारी खुशी दुख में बदल गई।
दरअसल, मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का 24 कैरेट गोल्ड आईफोन खो गया। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है। प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें।' इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में अहमदाबाद पुलिस को भी टैग किया।

उर्वशी रौतेला ने फोन ना मिलने के कारण बीते दिनों घोषणा की थी कि जिसे भी फोन मिला उसे बदले में तोहफा दिया जाएगा। अब ऐसे में खुद चोर ने उर्वशी को मेल कर डाला और साथ ही एक बड़ी डिमांड की। जिसका स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उर्वशी रौतेला को ये मेल Groww Traders की तरफ से आया है। जिसमें लिखा है कि, 'आपका फोन मेरे पास है अगर आप इसे वापस लेना चाहती हैं तो आपको मेरी मदद करनी होगी। मेरा भाई को कैंसर है और उसका इलाज करवा दे।' इस पोस्ट को शेयर करत हए उर्वशी रौतेला ने थंप्सअप का इमोजी बनाया। इसका मतलब यह साफ है कि अपना फोन पाने के लिए उर्वशी रौतेला उसकी मदद करेंगी।
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ एक एल्बम में नजर आई थीं। इस गाने को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications