'प्राइवेट वीडियो' लीक होने पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने कहा-'मुझे बहुत बुरा फील हुआ'
Urvashi Rautela On Leaked Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था जिसमें एक्ट्रेस बाथरूम में कपड़े बदलती हुई नजर आईं।
उर्वशी रौतेला का ये वीडियो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग पुछने लगे कि आखिर ये वीडियो कैसे लीक हो गया। वहीं कुछ फैंस का कहना था कि ये पीआर स्टंट है। हालांकि अब इन सभी अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म 'घुसपैठिया' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान कहा कि, 'जब वो क्लिप आउट हुई थी, तो जाहिर है कि मैं बहुत उदास थी। उस वक्त थोड़े समय के लिए मुझे बहुत बुरा फील हुआ था। लेकिन वो वीडियो मेरा पर्सनल नहीं बल्कि फिल्म घुसपैठिया का हिस्सा था।'
इसके बाद जब उर्वशी रौतेला से पूछा गया कि क्या कभी इस तरह उनका कोई पर्सनल वीडियो लीक हुआ है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, 'नहीं, नहीं, मैं चाहती हूं कि किसी भी महिला को इस तरह से न गुजरना पड़े।' हालांकि उर्वशी का ये रिएक्शन सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
उर्वशी रौतेला का सोशल मीडिया पर फैंस खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस तरह से कौन फिल्म का प्रमोशन करता है। वहीं एक ने लिखा, 'फिल्म के लिए अब ये सब भी करना पड़ रहा है आजकल के सेलेब्स को।' वहीं एक ने लिखा, 'वो तो वीडियो देखकर ही समझ आ रहा था कि ये फिल्म का हिस्सा है।'
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'घुसपैठिया' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज पहले ही हो चुका है। अब हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया। ये फिल्म 09 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि एक्ट्रेस की फिल्म को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications