Urvashi Rautela ने खरीदी 12 करोड़ की रोल्स रॉयस, बनीं अमीर एक्ट्रेस, जानें उनके पास कितना है पैसा
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहा हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह उस काम को करने वाली पहली एक्ट्रेस भी बन गई हैं।
रोल्स रॉयस कलिनन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी रौतेला ने 12 करोड़ रुपए की कीमत वाली प्रीमियम एसयूवी रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इतना ही नहीं, वह इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में शामिल भी हो गई हैं।

उर्वशी रौतेला की सुपरहिट फिल्म 'डाकू महाराज'
पिछले दिनों उर्वशी रौतेला फिल्म 'डाकू महाराज' में 'दबिड़ी दबिड़ी' गाने के चलते खबरों में छाई हुई थीं। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। कहा गया था कि फिल्म के 105 करोड़ रुपए की कमाई कर लेने के बाद उर्वशी रौतेला की मां ने उन्हें डायमंड रोलेक्स और पिता ने रिंग वॉच दी थी। इस बात को उन्होंने हर इंटरव्यू में इतनी बार कहा था कि सब एक्ट्रेस की आलोचना करने लगे थे।
फोर्ब्स लिस्ट में उर्वशी रौतेला का नाम
प्रीमियम एसयूवी रोल्स रॉयस कलिनन खरीदने के अलावा, उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बनाई है। ये उनकी दिनों-दिन बढ़ती पॉपुलैरिटी, लाखों फॉलोअर्स और बड़े ब्रांड्स के साथ उनके कोलैबोरेशन के कारण हो पाया है।
उर्वशी रौतेला की कैसे होती है कमाई?
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला कई बड़े बड़े इवेंटस में परफॉर्म करती हैं। वह हर फैशन वीक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इन सबके जरिए उर्वशी की जमकर कमाई होती है।
उर्वशी रौतेला की कुल संपत्ति
-इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उर्वशी रौतेला इस समय करीब 250 करोड़ रुप की संपत्ति की मालकिन हैं। उर्वशी एक महीने में 45 से 50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।
-उर्वशी रौतेला के पास करोड़ों का आलीशान घर है। वह कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों की मालिकन भी हैं। उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट जीता था। उन्हें मिस इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस टूरिज्म जैसे कई खिताबों से सम्मानित किया जा चुका है।
उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा था ऋषभ पंत का नाम
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ कई बार जुड़ चुका है। कहा गया था कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है क्योंकि एक्ट्रेस भारत के हर मैच में ऋषभ पंत को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देने लगी थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने अफेयर की बात को खारिज किया था और सबकुछ फेक बताया था।












Click it and Unblock the Notifications