Urmila Matondkar के मुस्लिम Ex-पति मोहसीन अख्तर मीर ने नई पत्नी की शेयर की ऐसी फोटोज, लोग हुए शॉक्ड

Urmila Matondkar Ex Muslim Husband Mohsin Akhtar Mir: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स मुस्लिम हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं। दरअसल मोहसिन अख्तर मीर ने नई पत्नी निधा भट्ट के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर और निधा भट्ट की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी नई पत्नी के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने उन्हें अपना 'घर' और 'सुकून' बताया है।

उर्मिला मातोंडकर के Ex-पति मोहसिन अख्तर मीर की दूसरी शादी
मोहसिन अख्तर मीर ने जून 2026 में शादी की तस्वीरें शेयर करके निधा भट्ट के साथ अपने नए रिश्ते का ऐलान किया था। अब उन्होंने अपनी नई शादी के बारे में दिल को छू लेने वाले मैसेज के साथ फैंस को सेलिब्रेशन की एक और झलक दिखाई है।

Urmila Matondkar Ex Muslim Husband

'तुम मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे प्यारा हिस्सा हो'

रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन अख्तर मीर ने लिखा है- तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनीं। तुम मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे प्यारा हिस्सा बन गई हो। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा और मैं वादा करता हूं कि हमारी जिंदगी के हर पड़ाव पर मैं तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हारी कद्र करूंगा और तुमसे प्यार करूंगा।

मोहसिन अख्तर मीर ने लिखा रोमांटिक नोट

मोहसिन अख्तर मीर ने लिखा है- हमारी जोड़ी के लिए, हमेशा साथ रहने के लिए और उस खूबसूरत जिंदगी के लिए जो हम साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं। मेरे होने के लिए शुक्रिया, मेरी जान। मैं हमेशा तुम्हारा शुक्रगुजार रहूंगा। मोहसिन ने निधा के साथ अपनी शादी का ऐलान करते समय एक पर्सनल नोट भी शेयर किया था। उस मैसेज में भरोसा, सब्र और भगवान की योजना पर यकीन करने की बात कही गई थी।

पत्नी निधा भट्ट के लिए मोहसिन ने लिखी ऐसी बात

मोहसिन अख्तर मीर ने लिखा- नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी आत्मा को पाक-साफ रखें, आगे बढ़ते हुए खुद को हील करें और यकीन रखें कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है। सही समय पर, मेरी खूबसूरत पत्नी निधा, उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई। तुमने मेरी जिंदगी में रोशनी भर दी है। तो शुक्रिया मेरे प्यार।

उर्मिला मातोंडकर से की थी पहली शादी

निधा भट्ट से शादी करने से पहले, मोहसिन अख्तर मीर की शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। मोहसिन अख्तर मीर और उर्मिला मातोंडकर ने फरवरी 2016 में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी। उस समय उनकी शादी ने लोगों का ध्यान खींचा था क्योंकि वो अलग-अलग धर्मों से थे और उनकी उम्र में भी काफी अंतर था। मोहसिन अख्तर मीर, एक कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। वह उर्मिला मातोंडकर से लगभग 10 साल छोटे थे।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन अख्तर मीर और उर्मिला मातोंडकर साल 2014 में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की भतीजी की शादी में मिले थे। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया। समय के साथ उनका रिश्ता आगे बढ़ा और आखिरकार उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। मनीष मल्होत्रा ​​उन सेलिब्रिटीज में से एक थे, जो उनकी शादी के जश्न में शामिल हुए थे। शादी के 8 साल बाद यानी 2024 में इस बात की पुष्टि हुई कि उर्मिला मातोंडर ने मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दी है। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+