पति मोहसिन अख्तर मीर से कितनी अमीर हैं उर्मिला मांतोडकर? जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें कुल नेटवर्थ
Urmila Matondkar Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर इन दिनों तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं। खबर है कि, एक्ट्रेस जल्द ही अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से अलग होने वाली हैं। कपल ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है।
उर्मिला मांतोडकर बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं उनके पति मोहसिन अख्तर मीर एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के तमाम फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों की कमाई में कितना अंतर है। चलिए आज आपको बताते हैं।

उर्मिला मांतोडकर की शादी साल 2016 में हुई थी। 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से शादी करने के बाद उर्मिला ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। बावजूद इसके वह करोड़ों की कमाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 68 करोड़ है और वह अपनी आलीशान जिंदगी जी रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, उर्मिला के पास 1 लाख 48 हजार रुपये का गोल्ड क्वाइन है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की ज्वेलरी भी है। साथ ही उर्मिला की कमाई विज्ञापनों के जरिए भी होती है। मुंबई में उनका एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 68 लाख रुपये की बताई जाती है।
उर्मिला मांतोडकर के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। जिसमें मर्सिडिज समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। वहीं उनके पति के पास एक टाटा स्टॉर्म है। उर्मिला के पति के पास 30 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसकी जानकारी उर्मिला ने साल 2019 में चुनावी एफिडेविट में दी थी। लेकिन अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि, उर्मिला मांतोडकर की पति मोहसिन अख्तर मीर से मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। लेकिन 8 साल की इस शादी को लगता है कि किसी की नजर लग गई। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications