50 की उम्र में उर्मिला मातोंडकर ने पति से अलग होने का लिया फैसला, कोर्ट में डाली याचिका, जानें क्या हुई बात

Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उर्मिला ने अपने से 10 साल छोटे पति से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। शादी के 8 साल बाद अब ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

उर्मिला मातोंडकर ने लिया तलाक का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्मिला मातोंडकर ने अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का अपने पति मोहसिन अख्तर मीर के साथ पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी।

Urmila Matondkar Divorce

उर्मिला ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी
इसके बाद अब उर्मिला मातोंडकर ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने मुंबई की कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। खबर है कि दोनों पिछले काफी समय से अलग अलग रह रहे थे। वहीं उर्मिला मातोंडकर पिछले काफी समय से स्क्रीन पर भी नजर नहीं आई हैं।

2016 में उर्मिला मातोंडकर ने की थी शादी
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से साल 2016 में शादी की थी। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की कोर्ट के एक सूत्र ने जानकारी दी है कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दायर की है। वहीं दोनों के बीच पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी
काफी सोचने के बाद अब उर्मिला मातोंडकर ने तलाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी काफी चर्चा में रही थी। इस शादी में बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन से 10 साल बड़ी हैं
शादी से पहले उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर के बीच अफेयर चला था। धर्म और उम्र के फासले के दरकिनार करते हुए उर्मिला और मीर ने शादी कर ली थी। आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन से 10 साल बड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+