'भौकाल के SSP नवीन सिकेरा' ने लिए सात फेरे, जानिए कौन बनीं मोहित रैना की दुल्हनिया
नई दिल्ली, जनवरी 01। फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल के जीजा का रोल करने वाले एक्टर मोहित रैना ने शादी कर ली है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक से शादी की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया। मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी की है। हालांकि ये फैंस के लिए अपने आप में एक चौंकाने वाली बात है कि मोहित रैना किसी को डेट कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया था।

स्पेशल कैप्शन के साथ मोहित रैना ने शेयर की शादी की फ़ोटो
मोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता, ये अड़चनों को पार करता है। घेरों से छलांग लगाता है, दीवारों में छेदकर अपने मंजिल तक पहुंचता है, उम्मीदों से पूरी तरह भरा हुआ। उसी उम्मीद और माँ-बाप के आशीर्वाद से अब हम दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर में हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।' अपने खास दिन पर मोहित सफेद शेरवानी में नजर आ रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी ने पीले रंग का लहँगा पहना था।

बॉलीवुड हस्तियों और फैंस ने दी बधाई
मोहित की तस्वीर पर उनके फैंस ने जमकर शुभकामनाएं दीं हैं। कुछ ने चौंकने के रिएक्शन दिये तो वहीं कुछ फीमेल फैंस ने अपने दिल टूटने का भी इजहार किया। फ़िल्म जगत की बात करें तो काफ़िर सीरीज में उनकी सह-कलाकार रहीं अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा, फिल्ममेकर करण जौहर, मृणाल ठाकुर समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी बधाई दी।

प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा था नाम
मोहित का नाम इससे पहले मौनी रॉय और प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा था।हालांकि, कभी भी किसी रिश्ते पर मोहित ने मुहर नहीं लगाई थी। फ़िल्मों में आने से पहले मोहित 'देवों के देव महादेव' में काम कर चर्चा में आये थे। इसके अलावा मोहित कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही अमेज़न प्राइम पर आई मुंबई डायरीज 26/11 में उनके काम को काफी तारीफ मिली थी। वहीं, उन्होंने विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की फ़िल्म 'शिद्दत' में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें: न्यू इयर पर सोनम कपूर ने पति आनंद अहूजा को किया लिप लॉक Kiss, देखें फोटोज












Click it and Unblock the Notifications