'गिरी हुई औरत...' फैंस के साथ फोटो खिंचा रही उर्फी का अचानक बिगड़ा बैलेंस, धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ीं

Urfi Javed slipped: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अकसर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं। कभी छोटे तो कभी अजीबोगरीब कपड़े पहने। हाल ही में एक बार फिर उर्फी को स्पॉट किया गया, तो उनके फैंस सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।

उर्फी जावेद पिंक कलर के क्रॉप टॉप और क्रीम कलर के प्लाजो में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस को देखते ही फैंस तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए उमड़े। इस बीच एक फैन के साथ एक्ट्रेस फोटो खिंचवाने आगे आईं। लेकिन उर्फी का बैलेंस अचानक बिगड़ गया।

Urfi Javed

देखते ही देखते उर्फी जावेद जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ीं। लेकिन सेल्फी खिंचवा रहा शख्स ऐसे ही खड़ा रहा। इधर-उधर से लोग इकट्ठा हुए और एक्ट्रेस को उठाने लगे। हैरत की बात है कि शख्स को कोई फर्क ही नहीं पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने शेयर किया है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो उर्फी को गिरी हुई औरत ही बता डाला। एक ने फैन को देखकर कहा कि ये कैसा फैन है, उठा भी नहीं रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा कि पैर टूट जाता थोड़े दिन सुकून रहता मीडिया वालों को।

एक ने कहा कि शुक्र है कि उर्फी ने थोड़े कपड़े अच्छे पहने हैं। अगर ये मोर्टिन या फिर फूल वाले कपड़े पहनकर आती तो गिरने में अलग ही सीन बन जाता। एक ने कहा कि मैं तो बस सेल्फी लेने आया था, मैं क्यों उठाऊं इसको। एक ने कहा कि उर्फी के साथ ये तो होना ही था।

यहां देखें वीडियो...

बताते चलें कि उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ हरकतें करती रहती हैं। कभी अपनी अतरंगी ड्रेस तो कभी किसी हरकत को लेकर उर्फी मीडिया में आ ही जाती हैं। इस बार उर्फी जमीन पर गिरकर सुर्खियों में आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+