Urfi Javed ने ब्रालेस सिंगल डोरी ड्रेस में करवाया फोटो, ट्रोल हुईं तो बोली ये कोई मेरे अब्बा तो नहीं, Video
Urfi Javed got a photoshoot done in a braless single lanyard dress, if she got trolled, then she said they are not my father
नई दिल्ली, 24 जनवरी। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के बाद से आए दिन सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस से इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी जावेद कर बोल्ड अंदाज आए दिन लोगों को चौकाता रहता है। फैंस को भी उनके लेटेस्ट लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर फैंस को चौकाते हुए सिंगल डोरी ड्रेस में अपनी एक बहुत ही बोल्ड फोटो शेयर की। इसके साथ ही ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को जमकर सुनाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डोरी पर टिके टॉप में आईं उर्फी जावेद आईं नजर
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। उर्फी बैकलेस ग्रीन कलर का एक ऐसा ब्लाउजनुमा टॉप पहना है जो एक डोरी पर टिका हुआ है। इसके साथ उर्फी ने ब्राउन ट्राउजर पहना हुआ है। बैक से ली गई इस फोटो में साफ नजर आ रहा है कि उर्फी ने ब्रा नहीं पहनी है। वह कुर्सी पर बैठकर हंसते हुए मोहक पोज देती नजर आ रही हैं।

उर्फी ने बैकलेस ड्रेस में ये फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात
उर्फी ने बैकलेस ड्रेस में ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लुकिंग बैक एट या'। इस फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है और कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूसर्ज एक्ट्रेस को हमेशा की तरह ट्रोल करते हुए कमेंट कर रहे हैं।

उर्फी से पूछा गया कि आपको डर नहीं लगता तो....
ट्रोल होने पर उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसकी बानगी एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है। इस वीडियो में जब एक शख्स ने उर्फी से पूछा कि आपको डर नहीं लगता इन ट्रोलर्स से कि कोई कंप्लेंट कर दे?

उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स पर उतारा गुस्सा, बोली ये बात
इस सवाल पर एक्ट्रेस ने भड़कते हुए जवाब दिया
ये मेरे अब्बा थोड़ी ना हैं या मेरी सास थोड़ी ना हैं जो मैं डरूं. इंस्टाग्राम नहीं हो गया 1920's की सास हो गई है मैं क्यों डरूं।
इस वायरल वीडियो पर उर्फी जावेद पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications