पैंट के ऊपर पैंट पहनकर सामने आईं उर्फी, लोगों का दिमाग चकराया, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
मुंबई, 19 अप्रैल। उर्फी जावेद का नाम दिमाग में आते ही उनकी अजीबो-गरीब पोशाक की तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जिस तरह से वह अलग-अलग तरह की पोशाक पहनकर पैपाराजी के सामने आती हैं उसे देखकर हर कोई चकरा जाता है। हालांकि उनके फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आता है, यही वजह है कि हर रोज उर्फी जावेद अलग-अलग तरह की ड्रेस में पैपाराजी के कैमरे के सामने आती हैं और जमकर पोज करती हैं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। एक बार फिर से कुछ ऐसी ही अजीब ड्रेस पहनकर उर्फी सामने आई हैं, जिसकी चर्चा हो रही है।
Recommended Video

अजीबो-गरीब ड्रेस हो रही वायरल
उर्फी जावेद उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। उसके बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी अलग तरह की ड्रेस से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। इस बार उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहनी जिसे देखकर समझ पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है कि आखिर उर्फी ने ये क्या पहना है और क्यों पहना है। सोशल मीडिया पर उनकी नई ड्रेस के साथ तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

कोई भी बेहोश हो जाए
उर्फी जो नई ड्रेस पहनकर सामने आई हैं उसमे उन्होंने ऐसी पैंट पहन रखी है जो एक नहीं बल्कि दो नजर आ रही है। जी हां उर्फी ने जो पैंट पहनी है उसके ऊपर एक पैंट और लगी हुई है, ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि यह कैसी अजीबो गरीब पैंट है। लोग उर्फी के इस फैशन पर अलग-अलग तरह की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा अरे भाई इनका फैशन देखकर तो कोई भी बेहोश हो जाएगा।

जब एक पर एक मुफ्त मिले
उर्फी जावेद ने हरे रंग का बैकलेस टॉप पहन रखा है और इसके साथ नीचे नारंगी भूरे रंग का डबल पैंट पहना है। उर्फी की तस्वीर पर काफी मजेदार प्रतिक्रिया लोग सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। मेघा शर्मा नाम की यूजर ने लिखा जब आप तय नहीं कर पाते हैं कि कौन सी साईज की पैंट आपको आएगी तो क्यों ना दोनों ले ली जाए। जबकि एक ने लिखा जब आपको एक खरीदने पर दूसरा मुफ्त मिले।

इसका दर्जी लोकल है
एक अन्य यूजर ने लिखा जो लड़की ये पिक देखेगी क्या वो भी ऐसा करेगी ये सोचने वाली बात है। दूसरे यूजर ने लिखा यहां लोगों को एक पैंट नहीं मिल रही है ये दो दो पहन रही है, पर लग सेक्सी रही है और दिख भी रहा है। एक ने लिखा ये लड़की नहीं आफत है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि जितनी बकवास ये है उतना ही बकवास इसका डिजाइनर है, लोकल दर्जी।












Click it and Unblock the Notifications