'डायरेक्टर ने मांगा था सेक्शुअल फेवर...', उर्फी ने लगाया आरोप तो कई लड़कियों ने बताई आपबीती

'डायरेक्टर ने मांगा था सेक्शुअल फेवर...', उर्फी ने लगाया आरोप तो कई लड़कियों ने बताई आपबीती

मुंबई, 22 फरवरी: बिग बॉस ओटीटी फेम और एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिनों अपने ड्रेस और फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उर्फी जावेद ने पंजाब के एक कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद जाफरी पर सेक्शुअल फेवर मांगने का आरोप लगाया है। उर्फी ने जावेद ने कहा कि सिर्फ उनसे ही नहं कई लड़कियों से ओबेद ने सेक्शुअल फेवर काम के बदले मांगा है। उर्फी जावेद ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद जाफरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्फी के इस आरोप के बाद बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट और अभिनेता प्रियांक शर्मा ने भी सपोर्ट किया है और कई लड़कियों ने भी अपनी आपबीती बताई है।

उर्फी ने बोलीं- यंग लड़कियों से ओबेद ने सेक्शुअल फेवर मांगा था

उर्फी ने बोलीं- यंग लड़कियों से ओबेद ने सेक्शुअल फेवर मांगा था

उर्फी जावेद ने कहा कि मुंबई आई यंग लड़कियों से काम के बदले कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद जाफरी ने सेक्शुअल फेवर मांगा था। उर्फी ने कहा डायरेक्टर ने उनसे गलत व्यवहार किया और गंदी बातें भी की हैं। उर्फी ने कहा कि फरीदी ने एक म्यूजिक वीडियो में कॉम्प्रोमाइज करने के लिए भी उनसे कहा था। पंजाब के एक कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर उर्फी ने उन पर बदनाम करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। प्रियांक शर्मा समेत कई अन्य एक्ट्रेस और मॉडलों ने उर्फी का समर्थन किया और अफरीदी को लेकर अपनी आपबीती साझा की हैं।

उर्फी के साथ अन्य लड़कियों ने भी बताई अपनी आपबीती

उर्फी के साथ अन्य लड़कियों ने भी बताई अपनी आपबीती

उर्फी जावेद ने उन लड़कियों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए जिन्होंने उससे संपर्क किया और बताया है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने कैसे उनके साथ भी ऐसी मांगे की थी। प्रियांक शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, दो साल पहले ओबेद अफरीदी ने अपने एक करीबी दोस्त से यौन संबंध बनाने के लिए कहा था। उर्फी ने प्रियांक को सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने और उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

उर्फी जावेद ने कहा- 'मैं जिन 5 लड़कियों को जानती हूं, उन्होंने मुझे बताया...'

उर्फी जावेद ने कहा- 'मैं जिन 5 लड़कियों को जानती हूं, उन्होंने मुझे बताया...'

उर्फी जावेद द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट में डायरेक्टर को यह दावा करते हुए देखा जा सकता है कि उर्फी लास्ट मिनट में प्रोजेक्ट को छोड़ देती हैं, इसलिए डायरेक्टर ने किसी अन्य सेलेब्रिटी को काम पर रखा। लेकिन उर्फी जावेदन ने लिखा कि कास्टिंग डायरेक्टर ने खुद उन्हें शूट के लिए पैसे नहीं दिए।

'लड़कियों को गाने के बदले साथ में सोने के ऑफर देते हैं डायरेक्टर'

'लड़कियों को गाने के बदले साथ में सोने के ऑफर देते हैं डायरेक्टर'

एक अन्य स्क्रीनशॉट में उर्फी जावेद ने साझा किया कि जिन पांच लड़कियों को वह व्यक्तिगत रूप से जानती हैं, उन्होंने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद जाफरी ने कैसे उन्हें शोषित किया। लड़कियों में से एक ने आरोप लगाया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उसे अपने पसंदीदा गायक के संगीत वीडियो में मुख्य भूमिका की पेशकश की और बदले में उसे निर्माता के साथ सोने के लिए कहा। मना करने पर उसने लड़की से वीडियो कॉल पर निर्माता से बात करने और अपना चेहरा नहीं दिखाने को कहा।

उर्फी जावेद बोलीं- वीडियो कॉल में मास्टरबेट करता था

उर्फी जावेद बोलीं- वीडियो कॉल में मास्टरबेट करता था

उर्फी जावेद ने अपने एक अन्य स्क्रीनशॉट में लिखा है, ''ये पैसों को लेकर बिल्कुल नहीं था। मेरे पास सबूत है कि वह (डायरेक्टर) वीडियो कॉल पर मीटिंग बोलकर यंग लड़कियों के सामने मास्टरबेट करता था। मैंने उसके खिलाफ लड़ाई की है क्योंकि वह सेक्शुअल प्रीडेटर है।''

'मैं पैसे कमाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती हूं...'

'मैं पैसे कमाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती हूं...'

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्फी जावेद ने आगे लिखा, ''मैं सबको ये बताना चाहती हूं कि उस डायरेक्टर के आसपास सारी लड़कियों सुरक्षित नहीं हैं। मैं पैसे कमाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती हूं और अपने कमाए हुए पैसों को लिए डिमांड करना कोई क्राइम तो नहीं है। लेकिन लड़कियों का सेक्शुअल असॉल्टिंग सही काम नहीं है।''

डायरेक्टर ने उड़ाया उर्फी जावेद का मजाक

डायरेक्टर ने उड़ाया उर्फी जावेद का मजाक

उर्फी जावेद के इन आरोपों के बाद डायरेक्टर ओबेद ने उनका मजाक बनाया था। डायरेक्टर ओबेद ने कहा, उर्फी जावेद की बातों पर कौन ध्यान देगा। कोई भी उनका पोस्ट नहीं देखने वाला है। पहले भी कई इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने बताया है कि मुंबई में उनकी शुरुआती दिन बिल्कुल आसान नहीं थे। उर्फी का दावा है कि रातों-रात उनका टीवी शो हटा दिया जाता था। उनको लेस्बियन सीन्स भी जबरन करने को कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+