अतरंगी कपड़े पहनकर सड़क पर निकलीं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- ‘मिया खलीफा की बहन उर्फी खलीफा’
उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी ने कट आउट हगिंग ड्रेस पहना हुआ है, जिसके बाद यूजर्स ने उनका तुलना मिया खलीफा से की है।
मुंबई, 23 जून: उर्फी जावेद अकसर लाइमलाइट में रहती हैं। अपने अतरंगी कपड़ों और ड्रेंसिंग स्टाइल को लेकर वे सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में उर्फी के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। इस बार जब उर्फी बेहद ही छोटी ड्रेस में लोगों के सामने पहुंची, तो यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए कुछ ऐसा कह डाला, जिसके बाद यूजर्स का कमेंट और उर्फी.. दोनों ही बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल, उर्फी इस बार फाफी शॉर्ट ड्रेस पहनकर लोगों के सामने आ गईं। बस फिर क्या था! ट्रोलर्स को मौका मिल गया और उन्होंने उर्फी को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस पॉर्न स्टार से कर डाली तुलना
अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचना उर्फी जावेद को बखूबी आता है। ऐसे में हमेशा की तरह इस बार भी वे कट आउट बॉडी हगिंग ड्रेस पहने हुए दिखीं। बालों को उर्फी ने लंबी चोटी में स्टाइल किया हुआ था और नकली बाल भी लगाए हुए थे। उर्फी की ड्रेस बेहद अजीब और छोटी थी। ऐसे में वे ट्रोल्स का शिकार हो गईं। यूजर उनकी तुलना पोर्नस्टार मिया खलीफा से करने लगे।
यूजर ने बताया उर्फी खलीफा
विरल भयानी ने उर्फी का ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस बार उर्फी की ड्रेस कुछ अजीब थी। साइड से कट इस ड्रेस में उर्फी की आधी बॉडी नजर आ रही थी। उर्फी जब कैमरे के सामने आईं, तो उन्हें उनकी एक सहेली भी मिली। सहेली से बात करते हुए भी कैमरे की नजर उर्फी के अतरंगी ड्रेस पर थी। ऐसे में यूजर भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मिया खलीफा की बहन उर्फी खलीफा।'

बिग बॉस में आई थीं नजर
उर्फी जावेद हमेशा ही कुछ अलग ट्राई करती रहती हैं। कभी उर्फी अपने हेयर स्टाइल, तो कभी अतरंगी कपड़ों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, यूजर्स ने कमेंट्स की बरसात करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तो उन्हें मिया खलीफा तक से कंपेयर कर डाला। बताते चलें कि उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा था, जहां वे कुछ खास नहीं कर सकीं। लेकिन इसके बाद उर्फी ने अच्छी तरह लाइमलाइट में रहना सीख लिया। अब वे हर दिन अपने कपड़ों को अलग अलग लुक देकर कैमरे के सामने आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications