इस बीमारी की शिकार हुईं उर्फी जावेद, दुबई ट्रिप पर अचानक अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

उर्फी जावेद को लैरिन्जाइटिस नामक बीमारी है। इस बात की जानकारी उन्होंने दुबई ट्रिप के दौरान अपने फैंस को दी। हालांकि उर्फी ने बीमारी के चलते अपनी हालत के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

Urfi Javed

Urfi Javed diagnosed with laryngitis: अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उर्फी अपनी किसी कटी-फटी ड्रेस नहीं, बल्कि बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। दुबई में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची उर्फी जावेद को भी क्या पता था कि वहां पहुंचते ही उन्हें बीमारी से जूझना पड़ेगा और उनकी पूरी ट्रिप ही खराब हो जाएगी। दरअसल, उर्फी को एक अजीब बीमारी हो गई है और इस वजह से उन्हें दुबई ट्रिप के दौरान अपने कमरे में ही रहना पड़ा। उर्फी की सेहत का अपडेट खुद एक्ट्रेस ने ही दिया है। ऐसे में ये खबर सुनते ही फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। खुद उर्फी ने बताया कि आखिर उन्हें कौन सी बीमारी हुई है।

उर्फी ने शेयर किया अपडेट

उर्फी ने शेयर किया अपडेट

हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली उर्फी जावेद ने फैंस के साथ एक अपडेट शेयर किया है। उर्फी ने बताया कि उन्हें लैरिन्जाइटिस नाम की एक बीमारी हो गई है। उर्फी अपनी इस बीमारी के बारे में किसी दोस्त को बता रही थी, जिसके बारे में उनके डॉक्टर ने डिसकस करने से भी मना किया है।

बदली बदली सी दिखीं उर्फी

बदली बदली सी दिखीं उर्फी

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद काफी बदली-बदली सी नजर आ रही हैं। उर्फी का चेहरा काफी अजीब सा नजर आ रहा है। हमेशा खिलखिलाने वाली उर्फी जावेद फिलहाल काफी उखड़ी सी दिख रही हैं, जिस बात से एक्ट्रेस के फैंस भी काफी परेशान हैं।

परेशान हुए फैंस

परेशान हुए फैंस

हालांकि, फिलहाल उर्फी की बीमारी और उनके ठीक होने को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। उर्फी ने खुद भी इस बात की ज्यादा जानकारी फैंस को नहीं दी है। लेकिन उर्फी का बदला ढंग देखकर फैंस को चिंता सताने लगी है।

दुबई ट्रिप पर थीं उर्फी

दुबई ट्रिप पर थीं उर्फी

बताते चलें कि उर्फी जावेद को अपनी इस बीमारी का पता तब लगा, जब वे अपने दोस्तों के साथ दुबई ट्रिप पर थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद ही इंस्टाग्राम के जरिये उर्फी ने फैंस को अपनी इस परेशानी से रूबरू करवाया।

क्या है लैरिन्जाइटिस बीमारी?

क्या है लैरिन्जाइटिस बीमारी?

दरअसल, लैरिन्जाइटिस गले की बीमारी है। अगर कभी बात करने के लिए मरीज मुंह खोले और मुंह से आवाज की जगह फुसफुसाहट या फिर हलकी सी चीख निकलती है, तो फिर ये साफतौर पर लैरिन्जाइटिस नामक बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। ये बीमारी कम या फिर ज्यादा समय तक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+