बांस की टोकरी से उर्फी जावेद ने कवर किया अपना बदन, फिर जो दिखा...लोग बोले- पागल कर देगी ये
Urfi Javed In Bamboo Dress: उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बांस से बनी एक सेक्सी सी ड्रेस पहनी हुई है।

Urfi Javed In Bamboo Dress: उर्फी जावेद ने अपने सिजलिंग अवतार से अपने फैंस और फॉलोअर्स का वीकेंड मूड सेट कर दिया है। अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उर्फी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बांस से बनी एक सेक्सी सी ड्रेस पहनी हुई है। उनका ये ट्रांसपैरेंट पहनावा इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है और इसे देख लोगों की सांसें थम जा रही हैं। उर्फी जावेद इस हॉट ड्रेस में बहुत ही शानदार लग रही हैं। उनका ये लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बांस की ड्रेस में उर्फी जावेद का जलवा
उर्फी जावेद हमेशा से पैपराजी, एंटरटेनमेंट टैबलॉयड्स और पोर्टल्स की फेवरेट रही हैं क्योंकि वह हमेशा अपनी बोल्ड ड्रेसेस में पोज देने के लिए तैयार नजर आती हैं। उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इसे बास की टोकरी से बनाया है। मुझे लगता है कि यह अब एक मरने वाली कला है। मैं हमेशा हैरान होती थी कि कैसे इन कारीगरों ने बांस की डोरियों से ऐसे अद्भुत बर्तन, कुर्सियां और टेबल बनाईं। ये सब मेरा दिमाग सुन्न कर देता है।
उर्फी ने दिखाईं कातिलाना अदाएं
आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने वीडियो में कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आती हैं। वह अपनी हर अजीबोगरीब ड्रेस को काफी सहजता से पहनती हैं। उर्फी को न सिर्फ अपने यूनीक स्टाइल स्टेटमेंट बल्कि अपने बोल्ड और बिंदास पर्सनैलिटी को फ्लॉन्ट करने के लिए भी जाना जाता है। वह अपने हर वीडियो में एक बोल्ड अंदाज कैरी करती हैं जो कि उनकी सुंदरता में चार चांद लगाता है।

उर्फी जावेद का बोल्ड फैशन सेंस
उर्फी जावेद के हर फोटोज इंटरनेट पर तहलका मचाते नजर आते हैं। जहां कुछ लोग उनके वीडियोज और फोटोज देखने के बाद उनकी आलोचना करते हैं वहीं कुछ लोग उनके बोल्डनेस और उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस की जमकर तारीफ भी करते हैं।
उर्फी के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
उर्फी के लेटेस्ट वीडियो पर उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप हमें पागल कर देंगी...आपकी अदा सबसे हहटकर है। कई लोगों ने उर्फी के इस लेटेस्ट वीडियो पर दिल, दिल के आकार की आंख और आग वाले इमोजी बनाए हैं।

उर्फी को मजाक से कोई फर्क नहीं पड़ता है
वहीं कुछ लोगों ने बांस की ड्रेस को लेकर उर्फी जावेद का मजाक भी उड़ाया है। हालांकि उर्फी को उनके ट्रोल होने या फिर आलोचनाओं से कभी कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ समय पहले ही उर्फी की एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ बुरी बहस हो गई थी। दरअसल चाहत ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाया था। वहीं दिवाली के समय उर्फी के टॉपलेस वीडियो को लेकर टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' के एक्टर सुधांशु पांडे ने भी उनकी जमकर खिंचाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications