UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों पर बनी हैं ये वेब सीरीज और फिल्म, पढ़ाई करने से पहले एक बार जरूर देखें
Films Based On UPSC Students: देश के सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों की सुविधाओं को लेकर इस समय हर जगह एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित यूपीएससी के एक कोचिंग सेंटर में जो दर्दनाक घटना हुई है उसने सबको हिलाकर रखा दिया है।
आपको बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स इन स्टडी सेंटर्स में अपना उज्जवल भविषय बनाने के लिए पहुंचते हैं। कोई दूर गांव से आता है, तो कोई जैसे-तैसे पैसे का इंतजाम कर इन कोचिंग सेंटर्स की मदद से यूपीएससी की तैयारी में जुट जाता है।

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई दर्दनाक घटना और उस हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद हर कोई परेशान हो गया है। इस घटना के बाद से यूपीएससी की पढ़ाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।
इन सबके बीच आपको ओटीटी पर मौजूद वेब सीरीज एसपाइरेंट्स (Aspirants) और फिल्म 12वीं फेल (12th Fail) को देखने की जरूरत है। ये बताती हैं कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र किन कठिनाइयों का सामना करते हैं और किस तरह की मानसिक परेशानियों से भी जूझते हैं।
एसपाइरेंट्स (Aspirants)
-टीवीएफ की वेब सीरीज एसपाइरेंट्स (Aspirants) को अरुणाभ कुमार और श्रेयस पांडे ने तैयार किया है। दीपेश सुमित्रा जगदीश ने इस वेब सीरीज की कहानी लिखी है और अपूर्व सिंह कार्की इसके डायरेक्टर हैं। सीरीज की कहानी तीन दोस्तों, अभिलाष, गौरी और एसके की है, जो दिल्ली के राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।
-नवीन कस्तूरिया, शिवाकांत परिहार और अभिलाष थपियाल ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। इन तीनों दोस्तों के साथ ही एक और छोटी कहानी संदीप भैया की भी है। ये किरदार सनी हिंदूजा ने निभाया है।
-इस वेब सीरीज में यूपीएससी की तैयारी से लेकर दोस्ती और अफसलता मिलने पर सफलता की आस में फिर से कड़ी मेहनत के साथ जुटे रहने के सफर को बहुत अच्छे तरीके से दर्शाया गया है।
-इस सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में प्रीमियर हुआ था जबकि 2023 में इसका दूसरा सीजन रिलीज किया गया था। ये शानदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
12वीं फेल (12th Fail)
-बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। विधू विनोद चोपड़ा इस बायोग्राफिकल ड्रामा के डायेरक्टर हैं। उन्होंने खुद इसकी कहानी लिखी है और इसे प्रोड्यूस भी किया है।
-ये फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। मनोज कुमार शर्मा ने गरीबी से जंग लड़कर देश सेवा के सपने को पूरा किया था।
-इस फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए हैं और उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। उनके अलावा इस फिल्म में मेधा शंकर, अनंत जोशी, आयुष्मान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी भी हैं। डकैतों के लिए पहचाने जाने वाली चंबल घाटी से आए मनोज कुमार शर्मा की सफलता की इस कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
-ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 69.40 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। फिलहाल ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications