उर्फी जावेद के कपड़ों को इस टीवी एक्ट्रेस ने कहा ‘बकवास’, तो एक्ट्रेस बोलीं-‘अपने गिरेबान में झांककर देखो'

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के बोल्ड लुक को लेकर भद्दा कमेंट किया था। जिसके बाद उर्फी जावेद ने उन्हें करारा जवाब दिया। अब सोशल मीडिया पर दोनों की जंग देखने को मिल रही है।

मुंबई, 7 अगस्त: उर्फी जावेद अपने अतरंगी अवतार के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को हैरान कर देती हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी जावेद के इसी फैशन सेंस को लेकर टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उन्हें खूब बुरा भला बोला। जिसके बाद से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई।

उर्फी जावेद और चाहत खन्ना की जुबानी जंग

उर्फी जावेद और चाहत खन्ना की जुबानी जंग

हाल ही में उर्फी जावेद येलो ड्रेस के लुक में नजर आई थीं। जिसके बाद उन्हें इस लुक के काफी ट्रोल भी किया गया। इस बीच टीवी अदाकारा चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली है। साथ ही चाहत ने उर्फी के फैशन सेंस पर भी तंज कसा। तो उर्फी जावेद ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद की लगाई क्लास

चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद की लगाई क्लास

इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद की क्लास लगाते हुए चाहत खन्ना ने लिखा, 'ऐसे कपड़े कौन पहनता है। ऐसे कैसे कोई मीडिया के सामने अपने कपड़े उतार सकता है। मीडिया ने ऐसे लोगों को स्टार बना दिया है। क्या इंडिया का मीडिया इतना कमजोर है। भगवान आपको कुछ बुद्धि दे।' चाहत खन्ना की इस टिप्पणी के बाद उर्फी जावेद आग बबूला हो गईं और उन्होंने चाहत को इसका करारा जवाब दिया।

'2 बार शादी और लोगों को डेट...'

'2 बार शादी और लोगों को डेट...'

चाहत खन्ना का करारा जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, 'कम से कम मैं फॉलोअर्स तो नहीं खरीदती। मैं तो बस एक इंटरव्यू देने गई थी लेकिन आपको जलन हो रही है। आपने रणवीर सिंह के लिए ऐसा कमेंट क्यों नहीं किया। हिपोक्रेसी तो देखा आपको 2 बार शादी और लोगों को डेट करने के लिए जज नहीं किया जा रहा है लेकिन आप ये काम मेरे साथ कर रही हैं।'

चाहत खन्ना ने किया उर्फी पर पलटवार

चाहत खन्ना ने किया उर्फी पर पलटवार

लेकिन उर्फी जावेद के ये कमेंट चाहत खन्ना कैसे बर्दाश हो सकते हैं। उन्होंने उर्फी जावेद को इसका जवाब दिया। चाहत खन्ना ने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं इस लड़ाई में नहीं पड़ना चाहती। सड़क पर चलने वालों पर कुत्ते को भौंकते हैं। मेरे फैंस सब जानते हैं। इस मुकाम पर आने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मेरे पति की ऐलुमिनी से मेरे फेम का कोई लेना देना नहीं है। कुछ घटिया लोग बेमतलब में सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहे हैं।'

 'मुझे जज करने से पहले अपने गिरेबान...'

'मुझे जज करने से पहले अपने गिरेबान...'

लेकिन ये जुबानी जंग यही खत्म नहीं हुई। उर्फी जावेद ने भी उनके खिलाफ एक बार फिर पोस्ट लिखा और उनकी जमकर क्लास लगाई। उर्फी जावेद ने लिखा, 'लोग खुद कपड़े उतारने में नहीं शर्माते और मुझे ज्ञान दे रहे हैं। पहले तुम अपनी क्लास सुधारो। तुमने मुझे ब्लॉक क्यों किया। मुझसे डर गई हो क्या? मुझे जज करने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखो।'

उर्फी जावेद हुई अस्पताल में भर्ती

उर्फी जावेद हुई अस्पताल में भर्ती

इस जुबानी जंग के बीच उर्फी जावेद के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है। जी हां उर्फी जावेद की अचानक बिगड़ती तबीयत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त को उन्हें करीब 103-104 बुखार था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि उर्फी का ब्लड टेस्ट कराया गया है। जिससे रिपोर्ट आने के बाद साफ पता चल सकेगा कि उन्हें क्या बीमारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+