बिगड़ गया उर्फी जावेद का चेहरा, कैसे हुई ऐसी हालत, देखते ही आप भी कांप जाएंगे
Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपन अतरंगी फैशन सेंस और अजीबोगरीब बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद सेलेब्स लेकर आम लोग तक डर गए हैं।
उर्फी जावेद का अतरंगी फैशन
हर बार अपने अतरंगी फैशन से जुड़ी फोटोज और वीडियोज डालने वाली उर्फी जावेद जब भी कैमरे के सामने आती हैं तो अपने हर लुक से फैंस को हैरान कर ही देती है। उर्फी की यूनिक ड्रेसेस हों या फिर उनकी बातें, अपने हर अंदाज से वह सबको एंटरटेन करती नजर आती हैं।

सूज गया उर्फी जावेद का चेहरा
हालांकि इस बार उर्फी ने अपने अजीबोगरीब ड्रेस की नहीं बल्कि ऐसी पोस्ट शेयर की है कि जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। उर्फी ने इस पोस्ट मेंबताया है कि उनके चेहरे की हालत बिगड़ गई है। वह एक प्रकार के गंभीर कंडीशन का शिकार हो गई हैं। उर्फी ने अपने फैंस को ये खबर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी परेशानी को शेयर करते हुए सबका सपोर्ट मांगा है।
स्किन एलर्जी का शइकार हुईं उर्फी जावेद
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुद के द्वारा झेली जा रही स्किन प्रॉब्लम के बारे में लोगों को बताया है। उर्फी ने पोस्ट में लिखा है- बीते कुछ दिनों से वह एक प्रकार की स्किन एलर्जी से परेशान हैं और इसी वजह से उनका फेस ज्यादातर समय सूजा हुआ रहता है।
पोस्ट शेयर कर उर्फी ने कही ये बात
उर्फी जावेद ने अपनी परेशानी के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा है- मुझे अपने चेहरे को लेकर इतनी सारी टिप्पणियां मिल रही हैं कि मैं अपने फिलर्स को लेकर हद से ज्यादा आगे बढ़ गई हूं। मुझे एक गंभीर एलर्जी हो गई है। मैं हर दूसरे दिन इसी तरह उठती हूं और मेरा चेहरा हमेशा सूजा हुआ रहता है। मैं बहुत ज्यादा असहज महसूस कर रही हूं।
उर्फी ने कहा- इम्यूनोथेरेपी चल रही है
उर्फी ने कहा है- इम्यूनोथेरेपी चालू है पर अगर आप मुझे अगर बार सूजे हुए चेहरे के साथ देखें, तो आपको पता हो कि मैं एक एलर्जी से जूंझ रही हूं। उन्होंने आगे बताया- अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की स्किन पर रेडनेस, सूजन और रैशेज जैसी प्रॉब्लम देखने को मिलती हैं, ऐसा स्किन एलर्जी के कारण होता है।












Click it and Unblock the Notifications