उन्नी मुकुंदन स्टारर 'मार्को' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
उन्नी मुकुंदन स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्को सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को को रिलीज हुई। इस फिल्म के सामने अल्लू अर्जुन की "पुष्पा 2" और "बेबी जॉन" जैसी फिल्में थी। बावजूद इसके उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। इस फिल्म को 'A' यानी एडल्ट कैटेगरी में सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म को रणबीर कपूर की एनिमल से भी ज्यादा मारधाड़ वाली बताया गया है।
इसके बाद भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबरें हैं कि नॉर्थ के थिएटर मालिक बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए। उसकी जगह मार्को के हिंदी वर्जन से रिप्लेस करना चाह रहे हैं। इसके साथ ही अब फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आ रही है।

फिल्म मार्को कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ओटीटी पर किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के 45 दिन बाद रिलीज किया जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज होगी। अगर फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो ये डेट आगे भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसा ही कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म आमरन मे भी देखा गया था। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म को सिनेमाघरों जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा था। इसके बाद मेकर्स और ओटीटी ने ये तय किया कि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आगे बढ़ा दिया जाए। इसके बाद सिनेमाघरों में आमरन को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे।
बता दें मार्को की कहानी, क्रिमिनल्स की अंदरूनी राजनीति और गैंगवार की कहानी है, जो बहुत एक्साइटेड है और एक भव्य शैली में शूट की गई है। बात करते हैं मारको की, मुख्य गैंगस्टर का गोद लिया सबसे प्यारा लड़का है। वह बहुत बेबाक और बेखौफ है, हिंसा करता है। वह अपने सबसे प्यारे लड़के को बहुत चाहता है जो अंधा है। गैंगवार जब शुरू होता है तो थमने का नाम नहीं लेता है उसके बाद मारको की एंट्री होती है। मारको के लिए दुश्मन गैंग के गुंडे खूब साज़िश रचते हैं, विक्टर की प्रेमिका को लेकर भरम पैदा किए जाते हैं मगर मारको को अपने अंधे भाई के साथ हुई बुरी घटना का बदला लेता है।












Click it and Unblock the Notifications