Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Udit Narayan Wife Caste: क्या है उदित नारायण की दोनों पत्नियों, रंजना-दीपा की जाति-धर्म? हुआ ये बड़ा कांड

Udit Narayan Wife Caste: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण इस बार किसी नए गाने या स्टेज शो की वजह से नहीं बल्कि निजी जीवन से जुड़े गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में छाए हैं। दरअसल उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने इस मामले को संवेदनशील और चर्चित बना दिया है।

उदित नारायण की पहली पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा
आरोपों और पुलिस जांच के बीच ये मामला अब कानूनी पड़ताल के दायरे में है। दरअसल उदित नारायण पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सिंगर पर धोखे और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Udit Narayan

रंजना नारायण झा ने खोली सिंगर की पोल

रंजना नारायण झा का आरोप है कि सालों पहले इलाज के नाम पर उनके साथ गंभीर धोखा किया गया था। उनका दावा है कि उन्हें बिना स्पष्ट जानकारी और सहमति के उदित नारायण ने एक बड़े अस्पताल में ऐसी चिकित्सकीय प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला था।

'उदित नारायण ने मेरा गर्भाशय निकलवा दिया था'

-रंजना ने बताया कि साल 1996 में उनके साथ सबसे बड़ा धोखा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बहुत बड़े अस्पताल में ले जाया गया था जहां बिना उनके परमिशन के गर्भाशय को निकलवा दिया गया था। रंजना नारायण झा ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है और कहा है कि इस घटना का उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है।

-इसी बीच लोग सिंगर उदित नारायण की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह की बातें जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि सिंगर ने 2 शादियां क्यों की? दोनों पत्नियां क्या करती हैं और किस जाति से हैं और कौन सा धर्म मानती हैं?

उदित नारायण की 2 पत्नियां और उलझी शादीशुदा जिंदगी

-उदित नारायण ने 2 शादियां की हैं। सिंगर की पहली पत्नी का नाम रंजना नारायण झा है जो कि हाउस वाइफ हैं जबकि दूसरी पत्नी दीपा नारायण झा हैं जो कि खुद भी एक गायक हैं।

-जानकारी के अनुसार उदित नारायण ने चोरी-चुपके दूसरे शादी की थी और इसका भांडा भतीजी की शादी में फूटा था। उदित नारायण ने तो अपनी पहली पत्नी को पहचानने से भी इनकार कर दिया था, फिर जो हुआ वो किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था।

-अपने सपनों को पूरा करने के लिए बिहार से मुंबई पहुंचे उदित नारायण पहले से ही शादीशुदा थे। साल 1982 में उन्होंने रंजना नारायण झा से पहली शादी की थी। हालांकि वह मुंबई अकेले ही पहुंचे थे। मुंबई में सिंगर की मुलाकात दीपा झा से हुई और उन्होंने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली थी। जब पहली पत्नी रंजना को ये सब पता चला तो मौका देखकर उन्होंने खूब हंगामा कर दिया था।

क्या है सिंगर उदित नारायण की जाति?

उदित नारायण (झा) एक मैथिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म साल 1955 में पिता हरेकृष्ण झा और माता भुवनेश्वरी झा के घर पर हुआ था। वह मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के बैसी गांव के रहने वाले हैं और उनकी जड़ें नेपाल से भी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में वह खुद को भारतीय-नेपाली मानते हैं।

क्या उदित नारायण की दोनों पत्नियों (रंजना झा और दीपा झा) की जाति-धर्म?

-'झा' (Jha) मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों में रहने वाले मैथिल ब्राह्मणों का एक प्रमुख उपनाम (Surname) और समुदाय है। ये शब्द संस्कृत के 'उपाध्याय' (वैदिक शिक्षक) का अपभ्रंश (विकसित रूप) है, जो कालान्तर में उवज्झा और फिर झा बना। वह मूल रूप से मिथिला क्षेत्र के निवासी होते हैं।

-झा 'पंचगौड़' ब्राह्मणों के अंतर्गत आते हैं। झा' का अर्थ विद्वान, शिक्षक या पवित्र ज्ञान में पारंगत व्यक्ति माना जाता है। ये समुदाय प्राचीन वैदिक काल से जुड़ा है और विदेह साम्राज्य के दौरान ब्राह्मणों के वंशज माने जाते हैं। ऐसे में सिंगर की दोनों पत्नियां हिंदू धर्म को मानती हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

-आपको बता दें कि सुपौल महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

-ये मामला एक चर्चित गायक की निजी जिंदगी से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। फिलहाल ये आरोपों और शिकायत के स्तर पर है। पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+