CID Twist: एसीपी प्रद्युमन की मौत के बाद शो में आएगा नया ऑफिसर, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट!
CID ACP Pradyuman: टीवी के फेमस शो 'सीआईडी' के एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है। शो में एक बम धमाका होगा जिसमें उनकी मौत हो जाएगी। हालांकि कुच रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गिरती टीआरपी को देख मेकर्स ने ऐसा करने की प्लानिंग है। ऐसे में शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एसीपी प्रद्युमन की जगह दूसरे ऑफिसर की एंट्री होगी।
एसीपी प्रद्युमन का रोल पिछले 26 सालों से शिवाजी साटम करते आ रहे हैं। शो में उन्हें टीवी एक्टर पार्थ समाथान रिप्लेस करेंगे। अपने रोल और शो के ट्विस्ट के बारे में खुद पार्थ ने बात की है।

आजतक से बात करते हुए पार्थ ने कहा, शो सीआईडी के आने वाले एपिसोड में एपीसी प्रद्युमन की मौत हो जाएगी। उनका मर्डर होगा या कैसे मौत होगी वो शो में पता चलेगा। उनकी मौत के केस की गुत्थी सुलझाने का काम नए एसीपी को दिया जाएगा। शो में ये भी नहीं होगा कि हर कोई मेरे ऑर्डर शुरुआत से मानने लगेगा। क्योंकि मैं काफी यंग हूं और उनको मुझे बॉस मानना बहुत आसान नहीं होगा। ऐसे में शो के अंदर काफी मनमुटाव और तनाव भी देखने को मिलेगा।
पार्थ ने आगे कहा, मेरे किरदार का नाम एसीपी आयुष्मान है। सीआईडी को देखते हुए हम बड़े हुए हैं। जब शो में अपनी एंट्री की बात घरवालों को बताया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। वो इसे मजाक मान रहे थे। लेकिन जब मैंने यकीन दिलाया तो उन्हें काफी प्राउड भी हुआ। शो में नई कहानी के साथ जिम्मेदारी भी है। मैंने कभी भी ये नहीं सोचा था कि इस शो में ऐसे कोलैब करूंगा। पहले शोज मैंने रोमांटिक वाले किए हैं। ये शो सस्पेंस और थ्रिलर है। मुझे शो का हिस्सा बनने में बहुत खुशी है। बता दें, शो में फिल्म मेकर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया की भी एंट्री हुई है।












Click it and Unblock the Notifications