भाभी तबस्सुम के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं टीवी के 'राम' अरुण गोविल, रोते हुए कह दी ऐसी बात

Tabassum Passed Away: तबस्सुम के निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग काफी हैरान हो गए हैं। वहीं दिवंगत एक्ट्रेस के देवर अरुण गोविल यानी टीवी के 'राम' भी काफी टूट गए हैं।

Tabassum Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम का गत 18 नवंबर को निधन हो गया। खबर है कि 78 वर्षीय तबस्सुम की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। तबस्सुम ने गत शुक्रवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मौत के बाद बेटे होशांग ने बताया था कि तबस्सुम की आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद दो दिन तक किसी को कुछ न बताया जाए। तबस्सुम के निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग काफी हैरान हो गए हैं। वहीं दिवंगत एक्ट्रेस के देवर अरुण गोविल यानी टीवी के 'राम' भी काफी टूट गए हैं।

भाभी तबस्सुम के निधन से टूट गए देवर अरुण गोविल

भाभी तबस्सुम के निधन से टूट गए देवर अरुण गोविल

आपको बता दें कि टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से तबस्सुम की शादी हुई थी। एक्टर अरुण गोविल ने अपने ट्विटर हैंडल पर भाभी तबस्सुम को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भाभी तबस्सुम के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- आदरणीय प्रिय भाभी तबस्सुम जी के स्वर्गवास से मन बहुत व्यथित है। ये पूरे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दे यही प्रार्थना है।

अरुण गोविल ने कहा- मैं ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा

वहीं अरुण गोविल ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनकी भाभी तबस्सुम की आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत की खबर दो दिन तक किसी को न दी जाए। देवर अरुण गोविल ने कहा- यह बहुत ही दुख की बात है। मैं ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे। मुझे कछ भी अच्छा नहीं लग रहा है।

'वह मेरी पसंदीदा फैमिली मेंबर थीं'

'वह मेरी पसंदीदा फैमिली मेंबर थीं'

अरुण गोविल ने आगे कहा- यह सबसे दुखद है। वह मेरी सबसे पसंदीदा फैमिली मेंबर थीं। बहुत ही प्यारी और खुशमिजाज, वह एक शानदार महिला थीं। जब मैं मेरठ से मुंबई आया तो अपने भाई और उनके साथ काफी समय तक रहा था। मैं एक फ्रेशर था और बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा था। मैं उनके साथ 'फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन' के सेट पर भी जाया करता था।

उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी

उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी

अरुण गोविल ने मीडिया से बात करते हुए कहा- भाभी तबस्सुम की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्होंने कहा- शुरुआत खांसी-जुकाम से हुई थी, जिसके बाद हालत और बिगड़ती चली गई। हमने कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया। उन्हें पेट और आंत से जुड़ी भी कुछ समस्याएं थीं लेकिन गत 18 नवंबर की रात को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था करियर

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था करियर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस तबस्सुम ने साल 1947 से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। तब वह बेबी तबस्सुम के नाम से जानी जाती थीं। तबस्सुम ने 'मेरा सुहाग', 'मझधार', 'बड़ी बहन', 'चमेली की शादी, 'नाच मयूरी', 'सुर संगम' और 'गैंबलर' जैसी फिल्में की थीं। तबस्सुम ने दूरदर्शन पर सिलेब्रिटी टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' भी होस्ट किया था। तबस्सुम 'गृहलक्ष्मी' नाम की मैगजीन की एडिटर भी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+