एक्‍ट्रेस सना अमीन शेख ने पति एजाज शेख को दिया तलाक, बोलीं शादी को छह साल दिए लेकिन....

टीवी एक्‍ट्रेस सना अमीन शेख ने पति एजाज शेख को दिया तलाक, बोलीं शादी को छह साल दिए लेकिन....

Sana Amin Sheikh: टीवी एक्‍ट्रेस सना अमीन शेख जो पर्दे पर हर किरदार को बखूबी निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करती आई उनकी पर्सनल लाइफ में सबकुछ सही नहीं चल रहा । सना अमीन शेख ने अपने पति एजाज शेख से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। शादी के छह साल बाद अचानक सना अमीन शेख के तलाक की खबर से तहलका मच गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो क्‍या वजह है जो इन दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया है।

 तलाक होने की वजह पर खुलकर बात की

तलाक होने की वजह पर खुलकर बात की

हालांकि शुरूआत में सना अमीन शेख ने अपने तलाक के बारे में बात करने से इंकार करते हुए कहा था कि वो लोगों के सामने अपनी टूटी शादी के बारे में बात नहीं करना चाहती क्‍योंकि इससे उन्‍हें तकलीफ होगी। हालांकि ईटाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पति से तलाक होने की वजह पर खुलकर बात की।

मुलाकात के एक महीने बाद ही शादी कर ली थी

मुलाकात के एक महीने बाद ही शादी कर ली थी

सना ने बताया दोनों व्यस्त जीवन जीते हुए मुलाकात के महज एक महीने बाद ही शादी कर ली। उन्‍होंने कहा हम दोनों ही टीवी इंडस्‍ट्री में काम करते हैं शादी के दूसरे दिन से ही हम दोनों अपनी शूटिंग और काम में बिजी हो गए।

हम एक बैग्राउंड से नहीं थे और....

हम एक बैग्राउंड से नहीं थे और....

"कुछ रंग प्‍यार के ऐसे भी" सीरियल एक्‍ट्रेस सना अमीन ने कहा हमने महसूस किया कि हम एक बैग्राउंड से नहीं हैं और हमारी वैवाहिक जीवन सको लेकर पूरी तरह से अलग उम्मीदें थीं। इसलिए हमारी शादी बहुत लंबी चल नहीं सकी।

छह साल तक शादी को बचाने की कोशिश की

छह साल तक शादी को बचाने की कोशिश की

सना ने कहा हमें भी अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण एक साथ बिताने का समय नहीं मिला। मैंने छह साल तक शादी को बचाने की कोशिश की, छह वर्षों के दौरान कई बार मेल-मिलाप किया इसके बावजूद चीजें बेहतर नहीं हुईं। एक्‍ट्रेस ने कहा जब दो लोग एक छत के नीचे रहकर खुश नहीं थे, तो अलग होना सबसे अच्छा था। जब ऐसा लगा कि हम अपनी शादी को बचा नहीं सकते हैं, तो मुझे लगा कि हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। इसलिए हमने सौहार्दपूर्ण अलग होने का फैसला किया।

ओटीटी में काम करना चाहती हूं

ओटीटी में काम करना चाहती हूं

बता दें सना आज कल काम पर फोकस कर रही हैं और उन्होंने कहा कि वह ओटीटी में काम करना चाहती हैं और अब हंसल मेहता के वेब शो का में काम कर रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह टेलीविजन से ब्रेक लेंगी ? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी करने के बाद वह अपने आप्‍शन पर विचार करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+