टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह की मौत, बाथरूम में मिली लाश, दोस्त ने बताई पूरी कहानी

Nilu Kohli Husband Passed Away: नीलू कोहली की दोस्त वंदना अरोड़ा ने बताया कि हरमिंदर सिंह कोहली को डायबिटीज था लेकिन इसके चलते उन्हें और कोई दूसरी परेशानी नहीं थी।

nilu kohli

Nilu Kohli Husband Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया है। निधन के समय हरमिंदर सिंह कोहली मुंबई स्थित अपने घर पर मौजूद थे। खबर है कि गत 24 मार्च की दोपहर को गुरुद्वारे से घर वापस लौटने के बाद वह बाथरूम गए और वहीं पर गिर पड़े। उस समय घर पर सिर्फ एक हेल्पर मौजूद था। बाथरूम से बहुत देर तक जब वह नहीं निकले तो हेल्पर को शक हुआ। उसने बाथरूम में जाकर देखा तो हरमिंदर सिंह कोहली वहां बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

नीलू कोहली के पति की मौत

नीलू कोहली के पति की मौत

एक्ट्रेस नीलू कोहली की बेस्ट फ्रेंड वंदना अरोड़ा ने ईटाइम्स से फोन पर हुई बातचीत में इस दुखद खबर के बारे में बताया है। वंदना अरोड़ा ने कहा- गत 24 मार्च की दोपहर करीब 1.30 बजे वह गुरुद्वारे से वापस घर लौटे थे। वह घर में धुसे और सीधा बाथरूम की तरफ चले गए। फिर अचानक वहीं पर बेहओश होकर गिर पड़े थे। उस समय घर पर कोई नहीं था सिवाए उनके एक हेल्पर के।

नीलू की दोस्त वंदना अरोड़ा ने बताई कहानी

दोस्त वंदना अरोड़ा ने बताया- हेल्पर उस समय किचन में लंच की तैयारी कर रहा था। उसे लगा हरमिंदर सिंह कोहली जी के बाथरूम से आते ही वह उन्हें लंच सर्व कर देगा। लेकिन जब बाथरूम में काफी देर हो गई तो उसने सोचा कि कहीं वह कमरे में जाकर सो तो नहीं गए। वह उन्हें लंच के लिए बुलाने के लिए उनके रूम में पहुंचा लेकिन वहां हरमिंदर सिंह कोहली नहीं दिखे तो उसने बाथरूम चेक किया।

बाथरूम में पड़ी थी हरमिंदर सिंह की बॉडी

हरमिंदर सिंह कोहली ने बाथरूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं किया था। ऐसे में हेल्पर ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने देखा कि वह बाथरूम के फ्लोर पर गिरे पड़े हैं। इसके बाद उन्हें पड़ोसियों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अभी तक इस मामले में नीलू कोहली ने कुछ नहीं कहा है।

26 मार्च को होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि नीलू कोहली की दोस्त वंदना अरोड़ा ने ये भी बताया कि हरमिंदर सिंह कोहली को डायबिटीज था लेकिन इसके चलते उन्हें और कोई दूसरी परेशानी नहीं थी। वह बिल्कुल नॉर्मल थे और उनका हेल्थ भी बिल्कुल ठीक था। वंदना अरोड़ा ने बताया कि हरमिंदर सिंह कोहली का अंतिम संस्कार आगामी 26 मार्च (रविवार) को होगा, क्योंकि उनका बेटा विदेश में रहता है और उसके भारत आने के बाद ही अंतिम संस्कार के नियम किए जाएंगे।

नीलू कोहली ने 1999 से की थी एक्टिंग की शुरुआत

जानकारी के अनुसार 59 साल की नीलू कोहली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में 'दिल क्या करे' टीवी सीरियल में सपोर्टिंग रोल से की थी। उन्होंने पंजाबी सीरियल 'निम्मो ते विम्मो' में भी काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी सीरियल 'जय हनुमान' में भीनजर आ चुकी हैं। साल 2022 में रिलीज हुई पीरियड ड्रामा फिल्म 'जोगी' में भी उन्होंने एक्टिंग की थी। नीलू कोहली 'हिंदी मीडियम', 'हाउसफुल 2' और 'रन' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+