निया शर्मा ने छोटे टॉप, बटन खुली पैंट में दिखाए बोल्ड अंदाज, वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो बाकी रहने दो

मुंबई, 7 अगस्त: एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। उनको वीडियो और तस्वीरें अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा है और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में निया एक टॉप और खुले बटन की पैंट में दिख रही हैं। जिस तरह से बोल्ड अंदाज उन्होंने इस वीडियो में दिखाए हैं, उससे वीडियो वायरल हो रहा है।

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने गुलाबी रंग का ट्यूब टॉप पहना हुआ है। साथ ही लो वेस्ट रिप्ड जींस कैरी किया है। निया गुलाबी रंग का नेलपेंट लगाती दिख रही हैं। वीडियो में वह फोटोशूट कराती भी दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे ये सब कमेंट

निया का यह वीडियो काफी बोल्ड है। उन्होंने अपनी पैंट का बटन भी खुला रखा है। इस वीडियो को लेकर जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। कई सोशल यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर असहज करने वाले कमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि इस तह के कपड़े भारतीय संस्कृति नहीं है।

नागिन से मशहूर हुईं निया

नागिन से मशहूर हुईं निया

निया शर्मा ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुईं। निया ​का एक बिकिनी वीडियो भी वायरल हुआ था। बता दें कि निया ने टीवी सीरियल काली के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से खूब लोकप्रियता मिली थी। निया शर्मा आखिरी बार नागिन 4 में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई के साथ नजर आईं थी। निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+