'क्या ये मॉम हैं', ट्यूब ब्रा में Nia का हॉट लुक वायरल, मां-बेटी की जोड़ी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मुंबई, 01 मार्च: टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश पहनावे के चलते सुर्खियों में रहती हैं। निया का ड्रेसिंग सेंस हो या फिर उनका हॉट अवतार हमेशा उनको फैंस की चर्चाओं में रखता है। अब एक बार फिर निया शर्मा ने अपने लुक से फैंस को घायल किया है, वो भी अपनी मॉम के बर्थडे सेलिब्रेट करने के दौरान पहनी ब्लैक ड्रेस के जरिए, जिसके तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यॉट पर मां का बर्थडे सेलिब्रेट

यॉट पर मां का बर्थडे सेलिब्रेट

दरअसल, निया शर्मा ने सोमवार को अपनी मां ऊषा शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेट करने की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की, जिसमें एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो अपनी मां के साथ यॉट पर जमकर मस्ती कर रही हैं। निया शर्मा ने समंदर के बीचों-बीच अपनी मॉम का जन्मदिन मनाया है, जिसका वीडियो भी उन्होंने पोस्ट किया है।

मां संग निया ने जमकर उछाली शेम्पियन

मां संग निया ने जमकर उछाली शेम्पियन

निया शर्मा की तरफ से पोस्ट की गई तस्वीरों में सिर्फ निया ही नहीं बल्कि उनकी मां भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को देखने के बाद एक तरफ जहां फैंस उनकी मां को विश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके लुक की तारीफें करते नहीं थक रहें। निया ने शानदार तरीके से अपनी मम्मी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने गुब्बारों से यॉट को सजवाया साथ ही चॉकलेट केक और शेम्पियन भी जमकर उछाली।

ब्लैक आउटफिट में बरपाया कहर

ब्लैक आउटफिट में बरपाया कहर

तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी मां ने भी इस पल को खूब एंजॉय किया। अपनी मां के बर्थडे के खास दिन टीवी एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के आउटफिट को कैरी किया हुआ था, जिसमें उन्होंने ट्यूब ब्रा पहनकर इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया। ब्लैक ड्रेस में निया हमेशा की तरफ हॉट लग रही थीं। वहीं मस्ती के मूड में निया शर्मा ने अपनी मां के साथ सेल्फी भी ली।

मां को देखकर फैंस हैरान

मां को देखकर फैंस हैरान

वहीं निया शर्मा की तरह उनकी मां भी काफी स्टाइलिश नजर आ रहीं थी। ऊषा शर्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यॉट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो निया के साथ जमकर पोज देती हुई नजर आईं। निया की इन तस्वीरों को अब तक 1 लाख 77 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी मां को देखकर हैरान नजर आए। फैंस ने निया के साथ-साथ उनकी मां के लुक भी जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+