सर्जरी के बाद ब्रेस्ट कैंसर फ्री हुईं एक्ट्रेस छवि मित्तल, अब फोटो शेयर करते हुए दिखाए निशान

मुंबई, 12 मई: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल को अप्रैल के पहले हफ्ते में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती है। अब छवि मित्तल सर्जरी के बाद पहली बार जिम पहुंचीं, जिसकी उन्होंने लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने ब्रेस्‍ट कैंसर सर्जरी के निशान भी दिखाए, जिसको देखने के बाद उनके फैंस ने उन्हें 'स्ट्रॉन्ग वुमन' कहा है।

कैंसर फ्री हुईं एक्ट्रेस छवि मित्तल

कैंसर फ्री हुईं एक्ट्रेस छवि मित्तल

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद अब छवि मित्तल पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गई हैं। एक्ट्रे्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी कैंसर सर्जरी के बाद के निशान साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा भी पोस्ट लिखकर अपनी हीलिंग जर्नी फैंस के साथ को शेयर की है।

सर्जरी के बाद पहली बार जिम पहुंचीं

सर्जरी के बाद पहली बार जिम पहुंचीं

लेटेस्ट फोटो पोस्ट करते हुए छवि मित्तल ने लिखा, "मैंने अकल्पनीय काम किया! मैं आज जिम गई थी। मैं अपना दायां हाथ इस्तेमाल नहीं कर सकती हूं, इसलिए मैंने नहीं किया। वजन नहीं उठा सकती थी, इसलिए मैंने नहीं किया, लेकिन मैंने जिस चीज पर फोकस करने का फैसला किया, वह वो नहीं था कि जो मैं नहीं कर सकती, बल्कि वो था जिसे मैं कर सकती थी। मैं पहले स्क्वैट्स, लंग्स, बल्गेरियाई स्प्लिट स्क्वैट्स, सिंगल लेग स्क्वैट्स और सूमो स्क्वैट्स करती थी। खैर शिकायत करने का कोई कारण नहीं है!"

दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान

दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान

एक्ट्रेस ने स्ट्रॉन्ग मैसेज शेयर करते हुए कहा कि मैं तो अपने बगल के सर्जरी निशान का भी कुछ नहीं कर सकती हूं। मेरे फिजियोथेरेपिस्ट को मुझ पर बहुत गर्व है और मैं मुझे खुद को भी। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरा मानना है कि मानसिक रूप से मजबूत हुए बिना आप शारीरिक रूप से मजबूत नहीं हो सकते। इसलिए जब मैं आज इस कदम उठाने से घबरा रही थी, मैंने खुद को अपनी मानसिक शक्ति की याद दिलाने के लिए कुछ मिनट दिए। आखिरकार, आप अपने दिमाग का इस्तेमाल किए बिना सचेत नहीं हो सकते, है ना?

 छवि की सर्जरी छह घंटों तक चली थी

छवि की सर्जरी छह घंटों तक चली थी

वहीं उनकी इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट करते हुए उनकी मजबूती और प्रेरणा के लिए काफी तारीफ की। आपको बता दें कि छवि मित्तल ने पिछले महीने अपने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि अब वो सर्जी के बाद इस घातक बीमारी से मुक्त हो गई हैं। छवि की सर्जरी करीब छह घंटों तक चली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+