TV के मशहूर एक्टर शहीर शेख पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना से जूझ रहे पिता का निधन
TV के मशहूर एक्टर शहीर शेख पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना से जूझ रहे पिता का निधन
मुंबई, 20 जनवरी: लोकप्रिय टीवी अभिनेता शहीर शेख पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शहीर शेख के पिता का निधन हो गया है। शहीर शेख के पिता कोरोना से संक्रमित थे। हालांकि शहीर शेख ने अभी तक अपने पिता के निधन की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उनके दोस्त और टीवी अभिनेता अली गोनी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि शहीर शेख के पिता का निधन हो गया है। अली गोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। शहीर शेख मजबूती से काम लेना।'' ('इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलाही रजी')

शहीर शेख ने कहा था- 'मेरे पिता जी वेंटिलेटर पर हैं...'
शहीर शेख ने 18 जनवरी को ट्वीट कर अपने पिता के हालात के बारे में फैंस को बताया था और गुजारिश की थी कि लोग उनके पिता के प्रार्थना करें। शहीर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा था, ''मेरे पिताजी एक वेंटिलेटर पर हैं, एक गंभीर कोविड संक्रमण से पीड़ित हैं ...कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें ..।'' शहीर ने इसके साथ अपने पिता की एक फोटो भी शेयर की थी।

शहीर के फैंस भी हुए दुखी
शहीर के फैंस भी उनके पिता के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। फैंस ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। अली गोनी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में शांति मिले..अल्लाह उन्हें जन्नत सबसे अच्छी जगह दे। पूरे परिवार के प्रति संवेदना।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान आपको इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। एक अन्य ने कहा, "खबर के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ ... मैंने कुछ महीने पहले कोरोना के कारण अपने पिताजी को खो दिया ... हमेशा परिवार के साथ रहो शहीर। अपनी मां का ख्याल रखना।"

जानिए शहीर शेख के बारे में?
शहीर शेख 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे शो में अभिनय के लिए जाने जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहीर फिलहाल 'पवित्र रिश्ता' के सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। दूसरे सीजन में शहीर मानव की भूमिका निभाएंगे। नंदिता मेहरा द्वारा निर्देशित, 'पवित्र रिश्ता...इट्स नेवर टू लेट' सीजन 2 का प्रीमियर 28 जनवरी को जी5 पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications