मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने की आत्महत्या, इस वजह से उठाया कदम
Tushar Ghadigaonkar Death News: मराठी थिएटर, फिल्मों और सीरियल के एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स की माने तो तुषार डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उन्हें लंबे समय से काम की तलाश थी। काम न मिलने के कारण वो डिप्रेशन में थे। इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। तुषार के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस स्तब्ध हैं। साथ ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री भी सदमे में है।
तुषार ने कई फेमस टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। उन्हें 'लागीरं झालं जी' में निभाए गए किरदार से खूब पहचान मिली थी। इसके अलावा, उन्होंने 'लवंगी मिरची', 'मन रे', और 'सुखाच्या बावरे' जैसे टीवी शो में भी अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया था। तुषार 'भाऊबली', 'उनाड', और 'झोंबीवली' जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। उन्होंने 'संगीत आख्यान' और 'सखा पांडुरंग' जैसे कार्यक्रमों में भी काम किया था।

मूल रूप से सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली के रहने वाले तुषार रूपारेल कॉलेज के नाटक विभाग में सक्रिय थे। कॉलेज के बाद, उन्होंने थिएटर, टीवी शो और फिल्मों जैसे विभिन्न माध्यमों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन उनके इस फैसले से हर कोई शॉक में हैं। 'चला हवा येऊ द्या' फेम अभिनेता अंकुर वाढे ने फेसबुक पर एक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "क्यों दोस्त? किस लिए? काम तो आता जाता रहता है! हमें एक रास्ता खोजना चाहिए, लेकिन आत्महत्या कोई रास्ता नहीं है! तुषार, अगर तुम हारते हो, तो हम सब हारते हैं..."।
मुग्धा गोडबोले, समीर पाटिल और अभिषेक देशमुख जैसे कई अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया पर तुषार की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। तुषार ने लावणगी मिर्ची, मन कस्तूरी रे, बाहुबली, उनाड, ज़ोंबीली, सुखाचा सरिनी, हे मन बावरे और संगीत बिबाट आख्यान जैसे कई फिल्मों और नाटकों में अभिनय किया था। इसके अलावा, वह हाल ही में सन मराठी पर धारावाहिक 'सखा माझा पांडुरंग' में दिखाई दिए थे। तुषार गाडगीलोंकर के निधन से मराठी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications