‘मैंने उसे तीन महीने में 3 लाख...', Tunisha Sharma के पैसे लेने वाले आरोपों की मां वनीता शर्मा ने बताई सच्चाई
तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने शीजान खान के परिवार द्वारा लगाए आरोपों पर सफाई दी। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस से पैसे लेने वाली बात का जवाब दिया।
Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से मुंबई पुलिस लगातार शीजान से पूछताछ कर रही है। हाल ही में शीजान के परिवार वालों ने तुनिषा की मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर एक्ट्रेस की मां ने अपना रिएक्शन दिया और उन आरोपों की सच्चाई बताई।

तुनिषा शर्मा की मां का बड़ा बयान
दरअसल, शीजान खान के परिवार वालों ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान परिवार वालों की तुनिषा की मां पर आरोप लगाया था कि, उनका एक्ट्रेस के साथ अच्छा रिश्ता नहीं था और वह आर्थिक रूप से अपनी बेटी पर निर्भर थीं। तुनिषा की मां वनीता एक्ट्रेस को और उनके पैसों को कंट्रोल करती थी। अब इन आरोपों का तुनिषा की मां ने जवाब दिया।

'शीजान को बख्शने वाली नहीं हूं'
आजतक से बातचीत के दौरान तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने इन आरोपों को खारिज किया और इसकी पूरी सच्चाई बताई। तुनिषा की मां ने कहा, "मैं शीजान को बख्शने वाली नहीं हूं। मैंने अपनी बेटी को खो दिया। मैं यहां रिलेशनशिप समझने के लिए नहीं हूं, मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। शीजान और उनकी पूरी फैमिली इस सुसाइड केस में शामिल है। तुनिषा मेरी जिंदगी थी. उसने मुझसे कभी कुछ नहीं छुपाया'।

मैंने उसे 3 महीने में 3 लाख रुपये दिए थे
तुनिषा की मां ने आगे पैसे न देने के आरोप पर कहा, "शीजान की मां ने दावा किया कि मैं तुनिषा को पैसे नहीं देती थी। यहां तक कि, मैं तुनिषा पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, मैंने उसे 3 महीने में 3 लाख रुपये दिए थे। आप चाहें तो मेरा बैंक स्टेटमेंट देख सकते हैं। यह सभी आरोप बेफिजुल हैं।"

तुनिषा ने शीजान को दिए थे 3 लाख
तुनिषा की मां ने आगे ये भी बताया कि, जो 3 लाख उन्होंने अपनी बेटी को दिए थे। वो वैसे एक्ट्रेस ने शीजान को दे दिए थे। वनीता ने कहा कि, ने कहा, "मुझे कोई आइडिया नहीं है कि तुनिषा ने 3 लाख रुपये कहां खर्च किए, जो मैंने उसे तीन महीनों में दिए। यह ड्रग्स के कारण हो सकता है। वह उसे मलाड से लेने के लिए मेरी कार का इस्तेमाल करती थी।"

शीजान खान के परिवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इससे पहले वनिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी तुनिषा की मौत हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने शीज़ान और उसके परिवार पर बेटी तुनिषा को उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। शीजान के परिवार ने ऐसे सभी दावों का खंडन किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications