'शीजान खान के साथ 15 मिनट की बातचीत के बाद तुनिषा शर्मा ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी', पुलिस ने किया खुलासा
20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर अपने प्रेमी और अभिनेता शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में मृत पाई गई थीं। शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

Tunisha Sharma Sheezan khan case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता और उनके प्रेमी शीजान खान की पुलिस हिरासत दो दिनों के लिए वसई अदालत ने बढ़ा दी है। कोर्ट में पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को तुनिषा और शीजान खान के बीच 15 मिनट की तीखी बातचीत के बाद एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने का फैसला किया। पुलिस ने 28 वर्षीय अभिनेता शीजान खान की हिरासत बढ़ाने के लिए दावा किया कि शीजान ने तुनिषा शर्मा के साथ क्या बातचीत की, इसका खुलासा तो नहीं किया है लेकिन आत्महत्या से पहले इन दोनों में 15 मिनट तक बातचीत हुई है। कोर्ट ने फिलहाल शीजान खान की हिरासत 30 दिसंबर तक बढ़ा दी है। 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

'जब भी शीजान से कुछ पूछो, वह रोना शुरू कर देता है...'
वालीव पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा, "हर बार जब हम शीजान से बातचीत के बारे में पूछते हैं, तो वह रोना शुरू कर देता है और अभी तक यह नहीं बताता है कि वह किस बारे में बात कर रहा था।" 24 दिसंबर को सेट पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि लंच ब्रेक के दौरान शीजान और तुनिषा ने ने एक-दूसरे से बात की, जिसके बाद शीजान जोर से दरवाजा पटकते हुए कमरे से बाहर निकला था। इसके तुरंत बाद तुनिषा कमरे में मृत पाई गई थीं।

शीजान के फोन से व्हाट्सएप चैट भी गायब
बुधवार को, पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि शीजान के फोन पर व्हाट्सएप चैट के 25 से अधिक पेज हटा दिए गए है। पुलिस उन चैट्स के एक्सचेंजों के ब्योरे को जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया दूसरी ओर शीजान के फोन पर मिले दोनों के बीच 250 से अधिक पेजों की चैट की एक रिपोर्ट तैयार की है। चैट जून और दिसंबर 2022 के बीच की थी। ऐप्पल की एक टीम को शीजान के फोन को अनलॉक करने के लिए बुलाया गया था।

शीजान और उनका परिवार भी चाहता है कि सच सामने आए
पुलिस उस महिला का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसके साथ शीजान के अफेयर की बात चल रही है। शीजान खान के वकील शरद राय ने उनकी हिरासत बढ़ाने की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि फोन के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती थी क्योंकि पुलिस ने पिछले हफ्ते दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तुरंत बाद इसे ले लिया था। वकील शरद राय ने कहा, शीजान और उनका परिवार भी चाहता है कि सच्चाई सामने आए और निष्पक्ष सुनवाई हो क्योंकि तुनिषा की मौत से वह भी परेशान हैं।

तुनिषा की मां ने कहा- ब्रेकअप के फौरन बाद आया था पैनिक अटैक
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने कहा कि ब्रेकअप के तुरंत बाद, उनकी बेटी को 16 दिसंबर को पैनिक अटैक आया था। कांदिवली के एक डॉक्टर ने उसकी नाजुक मानसिक और शारीरिक स्थिति की पुष्टि की थी। उस समय तुनिषा ने अपनी मां से कहा था कि वह शीजान से उसके पास लौटने के लिए कई बार बोल चुकी हैं। आत्महत्या से एक दिन पहले, वनिता सेट पर गई थीं और शीजान के साथ बात करने की कोशिश की थी। लेकिन शीजान ने कहा कि वह तुनिषा के साथ रिश्ता रखना चाहता है।

तुनिषा के चाचा बोले- अस्पताल जाने के आधे घंटे पहले ही वह मर गई थी
तुनिषा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने कहा कि शीजान खान की कई गर्लफ्रेंड्स थीं। पवन शर्मा ने कहा, ''हमने तुनिषा के शरीर को उसकी मृत्यु के दो घंटे से भी अधिक समय बाद देखा था। हम नहीं जानते कि क्या साजिश हो सकती है क्योंकि वह अस्पताल ले जाने से आधे घंटे पहले ही मर गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications