Tunisha Sharma Case: को-स्टार शीजान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामला में तुनिषा शर्मा के को-स्टार और आरोपी शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

TV Actress Tunisha Sharma News Update: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने सीरियल से सेट पर मेकअप रूम के स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस पूरे मामले में उनके को-स्टार शीजान खान का नाम सामने आया है। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद शीजान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद मुंबई की वसई कोर्ट ने उनको 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद रविवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया। तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान खान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं-वकील
आरोपी शीजान मोहम्मद खान को रविवार को वसई अदालत में पेश किया गया, जहां उनके वकील ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। वकील शरद रे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है।

मुंबई पुलिस एसीपी चंद्रकांत जाधव का बयान
इधर मुंबई पुलिस एसीपी, चंद्रकांत जाधव ने कहा कि तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम करती थीं। तुनिषा शर्मा और शीजान खान का लव रिलेशनशिप में थी। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद तुनिषा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल, जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई एंगल नहीं है। तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिषा की मौत का कारण फांसी बताया गया है।

शीजान के साथ रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स ने मुंबई पुलिस की एफआईआर का हवाला देते हुए बताया है कि टीवी शो के सेट पर सुसाइड करने वालीं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अपने को-स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एफआईआर में बताया गया है कि 15 दिन पहले ब्रेकअप हो गया था, जिससे एक्ट्रेस काफी तनाव में थी। वहीं खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में शीजान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

को-स्टार पार्थ जुत्शी से हुई इस केस में पूछताछ
इससे पहले तुनिषा केस में एक अन्य को-स्टार पार्थ जुत्शी को पुलिस ने रविवार को घटना पर पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए जुत्शी दावा करते हुए कह कि घटना के वक्त वो सेट पर मौजूद नहीं थे, उन्होंने कहा, "मुझे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था और सामान्य प्रश्न पूछे गए थे।"
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications