कौन हैं तृषा कर मधु जिनके लीक हुए MMS से हिल गई थी इंडस्ट्री, जानें क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ
Trisha Kar Madhu: भोजपुरी एक्ट्रेस तृषा कर मधु अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुद की लाइफ के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि वो कितना दर्द झेल चुकी हैं।
कौन हैं तृषा कर मधु और क्या हुआ था उनके साथ?
-तृषा कर मधु भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। तृषा न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को अपना दिवाना बनाया है। तृषा कर मधु मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई कोलकाता से की है।

-तृषा कर मधु ने टीवी में भी काम किया है। उन्होंने चाइल्ड ऑर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया और कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में जमकर काम किया। आज उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं।
किस वजह से परेशान हैं तृषा
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 साल पहले सोशल मीडिया पर तृषा कर मधु का एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो एक्ट्रेस का एमएमएस था, जो लीक हो गया था। कथित तौर पर इस वीडियो में एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड संग आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था।
-सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल हो गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर जगह तृषा के बारे में बातें होने लगी थीं और सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा था। इसी वीडियो की वजह से तृषा आज भी बहुत परेशान हैं और उनकी खूब बदनामी भी हुई है।
तृषा ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तृषा बेहद बुरी तरह से रोती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड में उनका वॉइस ओवर भी चल रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications